खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला पत्रकार संघ द्वारा 15 मार्च से 24 मार्च तक मां दंतेश्वर मंदिर के यज्ञशाला में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के सन्दर्भ में आज रविवार को भगवान जगन्नाथ मंदिर में सर्व हिंदू समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी समाज के लोगों ने मां दंतेश्वरी मंदिर में पहली बार आयोजित किए जा रहे देवी श्रीमद् भागवत महापुराण की प्रशंसा करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बैठक में बस्तर जिला पत्रकार संघ द्वारा दंतेश्वरी मंदिर में आयोजित किया जा रहे श्रीमद् भागवत महापुराण के उद्देश्य और कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तृत रूपरेखा रखी। जिस पर अलग-अलग समाज प्रमुखों ने अपनी राय रखी तथा यथा संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इतना ही नहीं अनुष्ठान के विभिन्न कार्यों की जवाबदारी भी ली गई। इस मौके पर दंतेश्वरी मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण के लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर कार्य विभाजन भी किया गया है।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब का आम महोत्सव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले— “आम हर किसी का खास है”
- आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
- इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार
- शालू जिन्दल को ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान
- धमतरी मर्डर केस: मजदूरी विवाद में मछली व्यापारी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
- “मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का प्रभाव”- मुख्यमंत्री साय
- मुख्यमंत्री साय की घोषणा : बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत

