Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 9 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर झारखंड के देवघर पहुंचेंगे। जहां वे बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करेंगे। इसके बाद वे एक्सक्लूसिव गार्डन देवघर में बैठक में शामिल होंगे। फिर झारखंड के ही दुमका में बूथ लेवल कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5.40 बजे वापस रायपुर लौट आयेंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कल 12 मार्च को रायपुर आएंगे। इस दौरान वे बीजेपी के लोकसभा कोर कमेटी की बैठक लेंगे। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में बैठक उपरांत सदस्यों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री बनाने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महतारी वन्दन योजना के अंतर्गत जिले के सभी महिलाओं के खाते में एक हजार की राशि अंतरित की। कटघोरा ब्लॉक के ग्राम बुंदेली में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना से लाभान्वित सभी हितग्राहियों को बधाई दी और कहा कि उनका यह सौभाग्य है कि आज छत्तीसगढ़ के लगभग 70 लाख महिलाओं को 655 करोड़ 57 लाख रुपये महतारी वन्दन योजना के रूप में देने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि आज हर महतारी के खाते में राशि अंतरित की गई है। जब घर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बस्तर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा में आयोजित महतारी वंदन योजना की सहायता राशि के वर्चुअल हस्तांतरण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बस्तर जिले के 01 लाख 94 हजार से अधिक महिलाओं को 01 हजार रूपए के मान से पहली किश्त के रूप में 19 करोड़ 41 लाख रूपए से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। इस दौरान वन मंत्री केदार केश्यप सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और हजारों माताओं-बहनों, गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सम्बोधन को…
मुख्यमंत्री साय ने बाल विवाह रोकने महिलाओं को दिलाई शपथ मुख्यमंत्री ने बाल विवाह रोकथाम संकल्प पत्र पर किए हस्ताक्षर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं बाल विवाह रोकथाम संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किये। अभियान का संचालन प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के ब्रोशर का अनावरण किया और महिलाओं को बाल विवाह रोकने की शपथ भी…
90 हजार वर्ग फीट बिल्ट-अप एरिया में काम करेंगी दो कंपनियां, 2200 युवाओं को मिलेगा रोजगार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी 11 मार्च को दो आईटी कंपनियों को नवा रायपुर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में 90 हजार वर्गफीट बिल्ट-अप एरिया का आबंटन आदेश सौपेंगे। जहां ये कंपनियां आईटी इकाईयों की स्थापना तथा संचालन करेंगी। मुख्यमंत्री साय और वित्त मंत्री चौधरी की मंशा के अनुरूप नवा रायपुर अटल नगर को इनोवेशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है, इसी क्रम में सर्विस सेक्टर उद्योगों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अधिवक्ता संघ रायपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारीओ ने उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय को इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीओ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ रायपुर के अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी ,किशोर ताम्रकार (उपाध्यक्ष) ,ऋतु बुंदेला ( उपाध्यक्ष ), श्रीकांत मिश्रा, अपूर्व सेन, गायत्री साहू, परसराम कश्यप, भंजन जांगड़े, सागर पांडे, अंकित फूलझेले, अजय कुमार बलानी, शिव शंकर महिलांग, राजीव दिवेदी, नवरत्न यादव, सावित्री नायक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक मुंगेली। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। महिलाएं प्रथम किश्त की राशि पाकर काफी उत्साहित दिखी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महतारी वंदन योजना के तहत आज बटन दबाकर प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त की राशि अंतरित की। जिसमें मुंगेली जिले 02 लाख 14 हजार 452 हितग्राही भी शामिल है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ (बनारस) और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साईंस काॅलेज से वर्चुअल माध्यम से पूरे प्रदेश के हितग्राहियों को संबोधित भी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शिक्षा का अधिकार कानून के अंतर्गत वर्ष 2018 से ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गई थी, जिसका ठेका एक एनजीओं को दिया गया है, तब से प्रशासन के अधिकारी सिर्फ मुकदर्शक बन गए है। पोर्टल में कई खामियां रहती है। प्रतिवर्ष आरक्षित सीटों की संख्या लगातार घटते जा रही है। प्राईवेट स्कूलों में कम से कम गरीब बच्चों को प्रवेश दिलाया जा रहा है, जिससे इस कानून का मूल उद्देश्य ही धीरे-धीरे समाप्त होता नजर आ रहा है।छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल का कहना है कि आरटीई ेके अंतर्गत प्राईवेट स्कूलों में 85…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवा की शुरुआत 12 मार्च से होगी। इसकी शुरुआत एलायंस एयर कर रहा है। दरअसल इंडिगो जगदलपुर से 31 मार्च से विमान सेवा शुरू कर रहा है। ऐसे में यात्रियों को आकर्षित करने के लिए इंडिगो की सेवा शुरू करने से पहले ही एलायंस एयर ने जगदलपुर-दिल्ली फ्लाइट की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब जगदलपुर से दिल्ली जाने वाले यात्री सीधी फ्लाइट से महज 04 घंटे में ही दिल्ली पहुंच जाएंगे। ऐसे ही दिल्ली से जगदलपुर आने वाले यात्रियों को भी खासी सुविधा मिल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरूआत करते हुए छत्तीसगढ़ की 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं के खाते में 1000-1000 रूपए की प्रथम किश्त की राशि अंतरित की। महिलाओं के खाते में 655 करोड़ रुपए 57 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये मोदी की गारंटी है हमारी माताओं-बहनों को छत्तीसगढ़ सरकार नियमित रूप से प्रति माह 1000 रूपए की राशि अंतरित करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी टीम ने इस योजना का जितनी तेजी…

