Author: admin

भूमाफिया पंकज जैन के विरुध्द आपराधिक प्रकरण दर्ज कराए जाने की अनुशंसा खबर वर्ल्ड न्यूज-चंद्रशेखर शर्मा- कवर्धा। जिले में चल रहे भूमाफियों के दबंगई के चलते फर्जी रजिस्ट्रियों , चौहद्दी में से सरकारी जमीनों के गायब होने , अवैध निर्माण जैसे कई कारनामो के उजागर होने के बावजूद भूमाफिया और इनके परिजनों पर कार्यवाही में शासन प्रशासन के हाथ पैर कांप रहे है। विगत वर्ष कलेक्टर जनदर्शन में भूमाफिया पंकज जैन के कारनामो को लेकर हुई शिकायत के बाद चालू हुई जांच के बाद भूमाफिया पंकज जैन व उनके कथित भाई महावीर जैन के खिलाफ काफी चौकाने वाली जानकारियां सामने…

Read More

दूरदर्शन पर सुबह 6.30 बजे होगा प्रसारण अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से लगातार राम भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ने जानकारी दी है कि “श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिदिन औसतन 1 से 1.5 लाख तीर्थयात्री आ रहे हैं।” ऐसे में यदि आप भारी भीड़ के कारण फिलहाल अयोध्या जाने से बच रहे हैं तो अब घर बैठ भी रामलला की आरती को लाइव देख सकते हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब राम भक्तों को घर बैठे लाइव दर्शन की सुविधा दे रहा है। सोमवार…

Read More

नई दिल्ली। किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिकना मुश्किल हो रहा है। फिल्म को सबसे ज्यादा परेशान अजय देवगन की शैतान कर रही है। हाल ही में रिलीज हुई ये फिल्म ‘लापता लेडीज’ की जड़े काटने में लगी हुई। ‘लापता लेडीज’ की भले कम बजट की फिल्म है और कोई बड़ा चेहरा भी शामिल नहीं है, फिर भी कहानी की तारीफ हुई। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले, लेकिन बिजनेस पर इसका कुछ खास असर नहीं दिख रहा है। 1 मार्च को रिलीज हुई ‘लापता लेडीज’ ने बॉक्स ऑफिस पर 12 दिनों का…

Read More

नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में अमरूद खूब खाया जाता है। ये सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। अमरूद में विटामिन- सी, बी, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, लाइकोपिन और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है। कम ही लोगों को पता होगा कि अमरूद के साथ-साथ इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। खासकर डायबिटीज के रोगियों के लिए इसकी पत्तियां काफी फायदेमंद मानी जाती है। वहीं, इसकी पत्तियों से बनी चाय के भी अलग ही फायदे हैं। आइए जानते हैं इसे पीने के फायदे- वजन कम करेंअमरूद की पत्तियों से बनी चाय वजन कम करने में मदद…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में एक खाली प्लॉट में गिट्‌टी के ढेर पर नरमुंड मिला है। खोपड़ी पर लंबे-लंबे बाल देखकर महिला का कंकाल होने की आशंका है। हालांकि सिर के अलावा शरीर का बाकी हिस्सा गायब है। वहीं मौके पर साड़ी और कुल्हाड़ी भी मिली है। पुलिस ने खोपड़ी को जब्त कर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। प्रशिक्षु डीएसपी और थाना प्रभारी रोशन आहूजा ने बताया कि बिजौर में रहने वाली एक महिला रोज गोबर बीनने के लिए जाती है। रोज की तरह वह मंगलवार को गोबर बीनने निकली थी।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी की किताब मोदी मैजिक, बदहाल से बेमिसाल भारत की कहानी आंकड़ों की जुबानी का विमोचन नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने किया। चिमनानी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट, आर्थिक मामलों के जानकार ,सीए शाखा रायपुर के पूर्व अध्यक्ष, सीएजी छत्तीसगढ़ के पूर्व सलाहकार रहे हैं। मांडविया ने इस अवसर पर कहा कि आंकड़ों के साथ सरकारों के कार्यों को प्रस्तुत करना निश्चित ही सराहनीय कार्य है। अमित ने बताया कि वह पिछले कई महीनो से इस किताब के पीछे काम कर रहे थे यह किताब आने वाले 50 वर्षों के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। हाईकोर्ट ने कल रात न्यायिक सेवा के 47 अधिकारियों व जजों के तबादले किये हैं। बलराम प्रसाद वर्मा को विजिलेंस का रजिस्ट्रार बनाया गया है। वहीं सिराजुद्दीन कुरैशी को ज्यूडिशियल अकादमी बिलासपुर का डायरेक्टर बनाया गया है। जबकि आलोक कुमार को रजिस्ट्रार विवेक कुमार वर्मा को एडिश्नल रजिस्ट्रार वेंसलेस टोप्पो को सेट्रल प्रोजेक्ट कार्डिनेटर ई कोर्ट मिशन मोड प्रोजेक्ट और आनंद प्रकाश दीक्षित को ज्यूडिशियल अकादमी का एडिश्नल डायरेक्टर बनाया गया है। इनमें रायपुर के विशेष न्यायाधीश ईडी/सीबीआई कोर्ट ममता पटेल, अजय सिंह राजपूत भी शामिल हैं। उनके स्थान पर अतुल कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। बता दें कि डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। वे यहां राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत राशि वितरण और अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए। विधानसभा स्पीकर डॉ रमन सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, ‘आज निवास स्थान, रायपुर में मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान उन्हें प्रतीक चिन्ह…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कलेक्टर, एसपी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लेने जा रहे हैं। कुछ देर में कलेक्टर, एसपी कॉन्फ्रेंस शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री सरकार बनने के बाद पहली बार कलेक्टर, एसपी कॉन्फ्रेंस ले रहे हैँ। वे तीन महीने के कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लेंगे कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस बैठक में मुख्य सचिव और डीजीपी भी मौजूद रहेंगे। राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर होगी समीक्षा पिछले तीन माह के कार्यों की करेंगे समीक्षा प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर होगी समीक्षा सभी जिलों के कलेक्टर एसपी कमिश्नर आईजी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि तेंदूपत्ता 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने आज कोंडागांव स्थित विकास नगर स्टेडियम में आयोजित ’जंगल जतरा 2024’ महासम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मोदी जी की एक और गारंटी पूरी हो गई है। ’तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन 2024’ से यह दर प्रभावशील होगी। बस्तर संभाग की प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों और संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों और संग्राहक सदस्यों के बीच उपस्थित होकर गर्व हो रहा है, क्योंकि इस कार्यक्रम के माध्यम से मोदी…

Read More