Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश की महिलाओं को खाना बनाने के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा हैं। पहले महिलाएं खाना बनाने के लिए लकड़ी, कोयला, कण्डा का उपयोग करती थी। चूल्हे से निकलने वाले धुएं के कारण स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता था। आंखो में जलन होती थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिल रही हैं। महिलाएं अब झट-पट खाना बनाकर अन्य कामों के लिए भी समय निकाल लेती है। प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 36 लाख 76 हजार महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। डेढ़ वर्ष मे रकम दुगना करने का झांसा देकर ठगी करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्रवाई करते हुए मामले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कम्पनी का प्रचार प्रसार कर लोगों कों जोड़कर कम्पनी मे रकम निवेश करने पर डेढ़ वर्षो मे रकम दुगनी करने का झांसा देकर ठगी किया जाता था। दरअसल, प्रार्थी संजय दास साकिन मेंड्राकला द्वारा 11 मार्च 24 कों थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी एवं प्रार्थी के रिस्तेदार कों कवर्धा का नारायण साहू एवं योगदत्त साहू मिलकर एक्सपर्ट एफेक्स कम्पनी का होना बताकर डेढ़ वर्षो…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 14 मार्च को राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा होंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में कल पूंजीपथरा पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम गेरवानी से जंगल के रास्ते पैदल कंधे पर कांवर में शराब परिवहन कर रहे व्यक्ति शिव प्रसाद सिदार पिता बोनोगिरी सिदार उम्र 55 वर्ष साकिन लाखा थाना कोतवाली रायगढ़ को रिंकु ढाबा के सामने पकड़ा। शिव प्रसाद अपने कांवर में 05 प्लास्टिक थैला लटकाये हुआ था, प्रत्येक थैला अंदर 10-10 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरकीन अंदर महुआ शराब रखा हुआ था जिसे शिव कुमार ने अवैध बिक्री करने लेकर जाना बताया। आरोपी शिव प्रसाद सिदार के कब्जे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महादेव एप सट्टेबाजी मामले में ईडी ने विशेष कोर्ट में नितिन टिबरेवाल, अमित अग्रवाल और नीतिश दीवान की भूमिका पर 3500 पन्नों का पूरक अभियोजन परिवाद पेश किया है। ईडी की ओर से पेश किए गए पूरक चालान में महादेव एप बुक के संचालन में नितिन टिबरेवाल, अमित अग्रवाल और नीतिश दीवान की अहम भूमिका होने का उल्लेख करते हुए हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव आदि कोर्ट में जमा कराया है। चालान में नीतिश दीवान को महादेव एप के संचालकों के साथ नजदीकी संबंध, एप के संचालन में मैनेजर के रूप में दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में कोंडागांव, नारायणपुर और बस्तर जिले में डायमंड तथा सामरिक महत्व के रेयर अर्थ खनिज के तीन ब्लॉक का ई-नीलामी के माध्यम से एक्सप्लोरेशन लाइसेंस आबंटन के लिए एनआईटी (नोटिस इनवाइटिंग टेंडर) जारी किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, खनिज विभाग के सचिव पी दयानंद, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म सुनील जैन सहित संबंधित अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। गौरतलब है कि देश में क्रिटीकल एवं सामरिक महत्व के खनिजों के अन्वेषण को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा खनिज अधिनियम में…

Read More

संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करें अन्नदाता किसानों को दफ्तरों का चक्कर न लगाना पड़े बस्तर में सुरक्षा कैंप की छवि सुविधा कैंप के रूप होनी चाहिए खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस लेकर शासन की योजनाओ और कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज तीन महीने के बाद कलेक्टर-एसपी कांफ्रेस हो रही है। तीन महीने के भीतर ही निश्चित रूप से आप लोगो के सहयोग से हमारी सरकार ने जनता के विश्वास के मुताबिक बहुत से काम किये हैं और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा ओडीएल/ऑनलाईन मोड में सभी कार्यक्रमों के लिए पुन: पंजीकरण (री-रजिस्ट्रेशन) की विलम्ब शुल्क 200 रूपए के साथ अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 मार्च 2024 तक की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए अध्ययन केन्द्र 1509 शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर से सम्पर्क कर सकते है। इच्छुक आवेदक ओडीएल ऑनलाईन मोड में पोर्टल पर जाकर इग्नू के लिंग ओडीएल मोड https://t.co/AfynrKsivA पर पुन: पंजीकरण (री-रजिस्ट्रेशन) कर सकते है।

Read More

प्रदेश के लगभग 67 लाख उपभोक्ता होंगे प्रभावित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता राजेश बिस्सा ने आरोप लगाया की राज्य नियामक आयोग वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिये लोगों को अंधेरे में रख बिजली बिल बढ़ाने की फिराक में है। नियामक आयोग ने टैरिफ बढ़ाने हेतु औपचारिक सुनवाई कर ली है। व्यापक प्रचार प्रसार न होने के कारण सुनवाई में सिर्फ 13-14 लोग ही पहुंचे पाये थे। जन सुनवाई का साधारण नियम है कि उसका औपचारिक नहीं बल्की व्यापक प्रचार प्रसार होना चाहिये जिससे की प्रत्येक उपभोक्ता तक यह बात पहुंच जाये। 11 और…

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति और अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे से बनी रिक्तियों को फिर से भर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजेश कुमार गुप्ता और प्रियांश शर्मा को भारत के चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।

Read More