खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में कल पूंजीपथरा पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम गेरवानी से जंगल के रास्ते पैदल कंधे पर कांवर में शराब परिवहन कर रहे व्यक्ति शिव प्रसाद सिदार पिता बोनोगिरी सिदार उम्र 55 वर्ष साकिन लाखा थाना कोतवाली रायगढ़ को रिंकु ढाबा के सामने पकड़ा। शिव प्रसाद अपने कांवर में 05 प्लास्टिक थैला लटकाये हुआ था, प्रत्येक थैला अंदर 10-10 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरकीन अंदर महुआ शराब रखा हुआ था जिसे शिव कुमार ने अवैध बिक्री करने लेकर जाना बताया। आरोपी शिव प्रसाद सिदार के कब्जे से कुल 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुआ आरोपी के कृत्य पर थाना पूंजीपथरा में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है। शराब रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम प्रधान आरक्षक लाजरूस मिंज आरक्षक बालचंद राव, आदिकंद प्रधान शामिल थे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

