Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल शाम 5 बजे रायपुर में राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (NIA), रायपुर के आवासीय परिसर का उद्घाटन करेंगे। यह आवासीय परिसर, सेक्‍टर-30, अटल नगर, नवा रायपुर में निर्मित है। यह कार्यक्रम वर्चुअल होगा। गृहमंत्री अमित शाह बोले गृह मंत्री अमित शाह ने सीएए लागू करने को जायज ठहराते हुए कहा, हमने कहा था कि हम सीएए लाएंगे। कांग्रेस पार्टी ने सीएए का विरोध किया। आजादी के बाद कांग्रेस और हमारे संविधान निर्माताओं का यह वादा था कि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में धार्मिक तौर पर उत्पीड़ित लोगों को भारत आने पर नागरिकता प्रदान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ को चार नए आईएएस मिले है, राज्य शासन द्वारा लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के 4 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी। प्रशासनिक कामों को करीब से जानने और प्रशिक्षण लेने के लिए 2023 बैच के परिवीक्षाधीन चार अफसरों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। अनुपमा आनंद को रायपुर, एम भार्गव को दुर्ग, तन्मय खन्ना को बिलासपुर और दुर्गा प्रसाद अधिकारी को जांजगीर चांपा भेजा गया है। ये सभी सहायक कलेक्टर के पद पर जिलों में पदस्थ होंगे।

Read More

प्रशासन के उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद राजीनामा करवाकर मामले को करवाया गया शांत खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला मुख्यालय के बस्तर हाईस्कूल के प्री मैट्रिक छात्रावास के स्टोर रूम से सामान चोरी की घटनाएं हो रही थी। इसे लेकर प्री मैट्रिक छात्रावास के कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस को इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना को लेकर जांच कर रहे थे, और स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों से पूछताछ भी कर रहे थे। इस दौरान बस्तर हाईस्कूल के प्री मैट्रिक छात्रावास अधीक्षक पल्लव झा पर पुलिसकर्मी ने गाली गलौज करते हुए हाथ उठा दिया। इसके…

Read More

14000 से ज्यादा परिवारों को मिलेगा घरेलू नल कनेक्शन : ईश्वर साहू परिवार के तकरीबन 74000 से अधिक सदस्यों को मिलेगा लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन योजना र्गत विधायक साजा ईश्वर साहू ने बीते मंगलवार को बेमेतरा जिले के विकासखंड साजा के ग्राम खम्हरिया में समूह जल प्रदाय योजना का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य (सभापति बेमेतरा) गोवेन्द्र पटेल ज्वाला ठाकुर, बल्लू साहू, स्वरूपानंद साहू पूर्व सरपंच ग्राम खम्हरिया सीताराम साहू पंच, सुकल साहू पंच, व्यास साहू पंच, पूर्णानंद साहू, परमेश्वर साहू आदि उपस्थिति थे। अतिथियों का स्वागत…

Read More

पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों का गंगालूर अस्पताल में लगा जमावाड़ा खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के गंगालूर 100 सीटर बालिका पोटाकेबिन छात्रावास के कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत एक छात्रा ने पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद उसे गंगालूर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां छात्रा ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। इस खबर के बाद पूरे जिले में हडक़ंप मच गया है। इसकी पुष्टि जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने भी की है। पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों का गंगालूर अस्पताल में जमावाड़ा लग गया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विमानतल पर भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन पहुंचे है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने एक एएसआई को अवैध शराब के प्रकरण में पैसों की उगाही करने की शिकायत के बाद सस्पेंड किया है। रिश्वतखोरी के आरोपों के खिलाफ जांच की गई. सत्यता पाए जाने पर एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। कानूनी कार्रवाई के नाम पर रिश्वतखोरी का पूरा मामला कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बांगो थाना में पदस्थ एएसआई सुखलाल सिदार के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की थी। शिकायत में एएसआई सिदार पर अवैध शराब के प्रकरण में कानूनी कार्रवाई न करने…

Read More

नगर निगम रायपुर और भिलाई में नगरीय ठोस अपशिष्ट आधारित कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र की स्थापना के लिए त्रिपक्षीय एमओयू परियोजना को पूरा करने के लिए राज्य सरकार करेगी हर संभव सहयोग : उप मुख्यमंत्री अरूण साव खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र की स्थापना स्वच्छ शहर और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में, नगर पालिका निगम रायपुर और नगर पालिका निगम भिलाई में नगरीय ठोस अपशिष्ट से कम्प्रेस्ड बायो गैस उत्पादन संयंत्र की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक के निर्देश पर विगत दिवस पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देते हुए जिला मास्टर ट्रेनर श्री तोषण गिरी गोस्वामी ने सेक्टर पुलिस अधिकारियों के कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि अपने सेक्टर में दौरा करते हुए यह देखना होगा कि आदर्श आचार संहिता का किसी तरह से उल्लंघन ना हो। साथ ही असुरक्षित समूहों का चिन्हांकन कर उन्हें बिना भय और बिना लालच के मतदान करने के लिए प्रेरित करना होगा।…

Read More

कलेक्टर और एसपी से कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस ले रहे है.कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कड़े तेवर दिखाए और कहा, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। “किसानों को बेवजह दफ्तर के चक्कर न लगवाएं”.”राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें”.”किसी भी जिले से भ्र्ष्टाचार की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होगी. कामों को टालने वाली पुरानी व्यवस्था तत्काल बदलें”, पुलिस और प्रशासन के कामों पर मैं स्वयं नजर रख रहा हूं, “कलेक्टर एसपी को और अधिक मेहनत करने की जरूरत”, नागरिकों के काम समय सीमा में होने चाहिए। आगे…

Read More