प्रशासन के उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद राजीनामा करवाकर मामले को करवाया गया शांत
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला मुख्यालय के बस्तर हाईस्कूल के प्री मैट्रिक छात्रावास के स्टोर रूम से सामान चोरी की घटनाएं हो रही थी। इसे लेकर प्री मैट्रिक छात्रावास के कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस को इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना को लेकर जांच कर रहे थे, और स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों से पूछताछ भी कर रहे थे। इस दौरान बस्तर हाईस्कूल के प्री मैट्रिक छात्रावास अधीक्षक पल्लव झा पर पुलिसकर्मी ने गाली गलौज करते हुए हाथ उठा दिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों और प्री मैट्रिक छात्रावास के कर्मचारियों के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला मौके पर पहुंचे प्रशासन के उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद राजीनामा करवाकर मामले को शांत करवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी की घटना को लेकर पूछताछ के दौरान पुलिस कर्मियों और अधीक्षक के बीच सुरक्षा गार्ड नहीं होने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान उत्तेजित पुलिसकर्मी ने प्रार्थी छात्रावास अधीक्षक के साथ मारपीट की, इसके बाद हॉस्टल के बच्चे और स्कूल का पूरा स्टाफ मौके पर पहुंच गया। देखते ही देखते गहमागहमी की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे प्रशासन के उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिसकर्मी और हॉस्टल अधीक्षक के बीच राजीनामा करवाकर मामले को शांत करवा दिया गया। जनपद पंचायत सीईओ अमित भाटिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में पुलिसकर्मी और छात्रावास अधीक्षक के बीच आपसी समझौता हो गया है।

