Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के CMHO का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार 17 जिलों के सीएमएचओ को इधर से उधर किया गया है. इनमें कोरिया, राजनांदगांव, जशपुर, बीजापुर, बिलासपुर, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, गरियाबंद, बालोग, रायगढ़, सुकमा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बेमेतरा, जिला शामिल है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के बोडग़ा गांव में 12 मार्च को हुए नक्सली मुठभेड़ के बाद घायल महिला के भतीजे फगनू मरकाम ने जवानों पर आरोप लगाते हुए कहा कि घर में बच्चों को खाना खिला रही बुआ राजे ओयाम को जवानों ने गोली मारकर चले गए। घायल बुआ राजे ओयाम को 24 घंटे के बाद भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे मेकॉज रेफर किया गया है। उन्होने बताया कि मेकॉज पहुंचने के बाद घायल महिला राजे ओयम को पुलिस निगरानी में रखा गया है, जिसके कारण किसी को भी मिलने नही दिया जा रहा…
विधायक रेणुका की पहल पर सोनहत ब्लाक को 70 लाख रूपये की निर्माण कार्यों की स्वीकृति खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेन्द्रगढ़। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह की पहल पर मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्रधिकरण मद के तहत विधानसभा क्षेत्र भरतपुर-सोनहत के विकासखण्ड सोनहत में 6 विकास कार्यों के लिए 70 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह के प्रयास पर मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्रधिकरण के तहत विकासखण्ड सोनहत के ग्राम पंचायत घुघरा के नहरपारा मार्ग में पुलिया निर्माण एवं हर्रापारा मार्ग में पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत सुन्दरपुर के हाई स्कूल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। सक्ती जिले के नवनियुक्त कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आज पहले दिन सुबह की पहली किरण के साथ जिला मुख्यालय से निकलकर चंद्रपुर तहसील में विराजित माँ चन्द्रहासिनी के दर्शन कर उन्हें मिले जिले के दायित्व निर्वहन के पहले दिन का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टर कार्यालय कक्ष में पूर्व कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की उपस्थिति में जिला कलेक्टर कार्यालय जेठा में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो जिले में दूसरे कलेक्टर के रूप में नियुक्त हुए है। तोपनो 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जब इरादे मजबूत हो तो शारीरिक अक्षमता को भी हार मानना पड़ता है। आज ऐसे लोग भी है जो अपनी दिव्यांगता को कमजोरी न मान, जिंदगी में आगे बढ़ कुछ करने की कोशिश करते है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं भी दिव्यांगजनों की सपनों की उड़ान में मददगार साबित हो रही है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के आठ दिव्यांगजनों को विधायक निधि से पेट्रोल चलित ट्रायसायकल देकर उनकी जिन्दगी में फिर से खुशियां लौटा दी है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने दिव्यांगजनों से पेट्रोल चलित ट्रायसायकल भेंट करते हुए कहा कि उनकी सहायता…
महतारी वंदन योजना से महिलाएं होंगी आर्थिक रूप से सशक्त घर की छोटी छोटी जरूरतें होंगी पूरी खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से अब महिलाओं का आत्मनिर्भर और स्वावलंबन बनने का सपना साकार होगा। घर के महत्वपूर्ण निर्णयों में महिलाओं की भूमिका बढ़ेगी। घर की छोटी-छोटी जरुरतें पूरी होंगी। महिलाएं इस योजना के तहत प्राप्त राशि का कई कार्यों में उपयोग कर सकेंगी। किसी का सपना अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाने का है, तो किसी का व्यवसाय प्रारंभ कर आत्मनिर्भर बनने का। इस योजना से महिलाओं के सपनों को अब नई पंख लगेंगे।…
जल्द ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा की जाएगी : खेल मंत्री टंक राम वर्मा राज्य खेल अलंकरण समारोह में सम्मानित हुए प्रतिभावान खिलाड़ी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह में विभिन्न खेल विधाओं के 544 प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रतिभा ईश्वर की देन है, यह समाज को ईश्वर का अनुपम उपहार है। जब प्रतिभाएं निखरती हैं तो समाज भी निखरता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने…
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय साधराम यादव के परिवारजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का दिया था आश्वासन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में मृतक साधराम यादव के परिवार से सौजन्य मुलाकात की और मृतक साधराम यादव के परिवारजनों को 20 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। चेक लेते समय साधराम की पत्नी श्रीमती प्रमिला यादव, पुत्र जलेश्वर यादव, भाई सिद्धराम यादव, गांव के बुजुर्ग कजेलाल यादव, परस साहू, पंचराम पटेल, अगहन यादव, गोलू यादव, भागवत गंधर्व उपस्थित थे। गौरतलब है कि गतदिवस मुख्यमंत्री साय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में गोगुण्डा पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की आ-सूचना पर डीआरजी एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल उन्मूलन अभियान हेतु ग्राम मूलेर, ईडीगुड़ेम, गोगुण्डा, उसकावाया, मिसीपारा व आस-पास क्षेत्र की रवाना हुए थे। अभियान के दौरान उसकापारा के पास से एक नक्सली गोगुण्डा पंयायत डीएकेएमएस सदस्य मुचाकी मुक्का पिता मुचाकी पावा निवासी ग्राम गोगुण्डा, उसकापारा थाना केरलापाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक काले झिल्ली मे 10 नग विस्फोटक (जिलेटिन रॉड) एक काले रंग की झिल्ली मे कोर्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिनिक डेटोनेटर 02 नग,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के बड़े कनेरा मार्ग पर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में बस्तर की वीरांगना प्रमिला देवी नाग के प्रतिमा का अनावरण भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोंडागांव विधायक लता उसेंडी के द्वारा किया गया। वीरांगना प्रमिला देवी नाग के नाम से कोंडागांव के शासकीय कन्या महाविद्यालय का नामकरण किया गया है। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता नेताम पूर्व अध्यक्ष किरण उसेंडी, पार्षद सतीश सोनी, सोनामणि पोयाम, अंकुश जैन ,देवनारायण सिंह नेताम सहायक प्राध्यापक (गणित), निधि जैन सहायक प्राध्यापक (हिंदी), सरिता तारम सहायक प्राध्यापक (राजनीति विज्ञान),…

