खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। सक्ती जिले के नवनियुक्त कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आज पहले दिन सुबह की पहली किरण के साथ जिला मुख्यालय से निकलकर चंद्रपुर तहसील में विराजित माँ चन्द्रहासिनी के दर्शन कर उन्हें मिले जिले के दायित्व निर्वहन के पहले दिन का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टर कार्यालय कक्ष में पूर्व कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की उपस्थिति में जिला कलेक्टर कार्यालय जेठा में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो जिले में दूसरे कलेक्टर के रूप में नियुक्त हुए है। तोपनो 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन का पदभार संभाल रहे थे।
उल्लेखनीय है की नगर पंचायत चंद्रपुर में कोतरी नाला से महानदी पुल तक लगभग 1.80 किलो मीटर की सड़क गौरव पथ हेतु स्वीकृत है। जिसके निर्माण कार्य के लिए खदानों से निकलने वाली भारी वाहनों एवं कंपनियों से निकलने वाले भारी वाहन क्रमशः हायवा , ट्रेलर एवं ट्रक तथा अन्य भारी वाहन का मार्ग परिवर्तित किया गया है। गौरवपथ निर्माण के दौरान सुविधा व सुरक्षा को लेकर रायगढ़ मार्ग पर मार्ग परिवर्तित कर चंद्रपुर मे भारी वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। जिसका आज कलेक्टर ने चंद्रपुर तहसील के लात नाला तिराहा जाकर एवं निर्माणाधीन गौरवपथ सड़क का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर ने उक्त निर्माण कार्य एवं परिवर्तित मार्ग की जानकारी लेते हुवे संबंधित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, जिला कोषालय अधिकारी दशरथ सोनी, खजांची अवनीश नामदेव, अनुविभागीय अधिकारी डभरा रूपेंद्र पटेल, डभरा तहसीलदार रवि राठौर, सक्ती तहसीलदार मनमोहन प्रताप, चंद्रपुर प्रभारी तहसीलदार अभिजीत राजभानु, जनपद पंचायत सीईओ मरकाम , जनपद पंचायत चंद्रपुर मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामसजीवन सोनवानी आदि उपस्थित थे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

