खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के बड़े कनेरा मार्ग पर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में बस्तर की वीरांगना प्रमिला देवी नाग के प्रतिमा का अनावरण भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोंडागांव विधायक लता उसेंडी के द्वारा किया गया। वीरांगना प्रमिला देवी नाग के नाम से कोंडागांव के शासकीय कन्या महाविद्यालय का नामकरण किया गया है।
इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता नेताम पूर्व अध्यक्ष किरण उसेंडी, पार्षद सतीश सोनी, सोनामणि पोयाम, अंकुश जैन ,देवनारायण सिंह नेताम सहायक प्राध्यापक (गणित), निधि जैन सहायक प्राध्यापक (हिंदी), सरिता तारम सहायक प्राध्यापक (राजनीति विज्ञान), अनिक्षा अंचल सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य), महेंदर सिंह सहायक प्राध्यापक (वनस्पति शास्त्र), शारदा मरकाम सहायक प्राध्यापक (प्राणी शास्त्र), योगेश समरथ सहायक ग्रेड तीन के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

