खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में गोगुण्डा पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की आ-सूचना पर डीआरजी एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल उन्मूलन अभियान हेतु ग्राम मूलेर, ईडीगुड़ेम, गोगुण्डा, उसकावाया, मिसीपारा व आस-पास क्षेत्र की रवाना हुए थे। अभियान के दौरान उसकापारा के पास से एक नक्सली गोगुण्डा पंयायत डीएकेएमएस सदस्य मुचाकी मुक्का पिता मुचाकी पावा निवासी ग्राम गोगुण्डा, उसकापारा थाना केरलापाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक काले झिल्ली मे 10 नग विस्फोटक (जिलेटिन रॉड) एक काले रंग की झिल्ली मे कोर्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिनिक डेटोनेटर 02 नग, इलेक्ट्रिक स्वींच 02 नग एवं कुल नगद राशि 16 हजार रूपये तथा 20 नग नक्सली पर्चा बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सली मुचाकी मुक्का के खिलाफ थाना केरलापाल में अपराध क्रमांक 05/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 38 (1), 39 (2) 17 विधि विरूद्व क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उक्त सामाग्रियों के संबंध में पूछताछ करने पर वे नक्सली संगठन में गोगुण्डा पंयायत डीएकेएमएस सदस्य के रूप में कार्य करना तथा नक्सल संगठन को मजबूत करने के लिये गोगुण्डा व आस-पास के गांवों से प्रत्येक घरों से 100 और 50 रूपये की उगाही कर नक्सलियों तक पहुंचाना बताया गया। विस्फोटक सामाग्री का रखे जाने के संबंध में पूछने पर बड़े नक्सली कमाण्डरों के कहने पर सुरक्षा बलों के आने-जाने वाले मार्ग में सुरक्षा बल को नुकसान पहुचाने की नीयत से प्लांट करने की उद्देश्य से रखना बताया।

