Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीते दिनों मौदहापारा क्षेत्र में हुए विवाद को लेकर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा गुरुवार को मौदहापारा थाना पहुंचे। जहां उन्होंने घटना की जानकारी मांगी। साथ ही उन्होंने फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद वे विवाद में गंभीर रुप से घायल हुए नाबालिग से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। बता दें कि बुधवार को मौदहापारा इलाके में कुछ बदमाशों ने नाबालिग पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में पीड़ित रवि रक्सेल के पिता राज रक्सेल ने मौदहापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपयों के…

Read More

शराब की अवैध बिक्री पर कड़ी नजर रखें और लगातार कार्रवाई करें : कलेक्टर शर्मा खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। लोकसभा आम निर्वाचन और होली के त्यौहार को देखते हुए सुरक्षा आदि की दृष्टि से कलेक्टर रणबीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने आज गुरुवार को ज़िला मुख्यालय कोबिया स्थित देशी मदिरा वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में संधारित पंजियों की जांच की। वेयर हाउस में संग्रहित मदिरा स्कंध का सत्यापन किया गया। कलेक्टर शर्मा ने उपलब्ध देशी मदिरा के मूल्य, देशी मदिरा भंडारण क्षमता आदि की जानकारी ली। दुकान के आसपास स्वच्छता बनाए रखने की बात कही…

Read More

18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना सहित हर वादा निभाया खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने आज गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जनता जर्नादन के आर्शीवाद से कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ कर प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, 13 दिसम्बर 2023 को हमारी सरकार ने शपथ ली थी और विष्णुदेव साय की सरकार ने मात्र 100 दिनों के कार्यकाल में सफलता और विश्वास के इतने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चेकिंग के दौरान 6 लाख 78 हजार रूपये नगदी रकम जप्त किया गया है। मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका पास थाना मंदिर हसौद पुलिस एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को चेक करने पर कार में नगदी रकम रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कार में सवार व्यक्ति से नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। सीएम विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले में सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सुकमा की जनता ने जो आत्मीय प्यार और आशीर्वाद दिया उससे अभिभूत हूं। यहां की जनता इस बार परिवर्तन चाहती है और सभा में उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि इस बार बस्तर से भाजपा का सांसद बनना तय है। क्योंकि सुकमा का जन-जन मोदी की गारंटी के पूरे होने और भाजपा के सुशासन से खुश है, उत्साहित है। सीएम ने x पोस्ट में कांग्रेस पर तंज कसते लिखा कि कांग्रेस में बिखराव हो चुका है। इन्हें लोकसभा…

Read More

नई दिल्ली। इस साल ऋतिक रोशन बहुचर्चित फिल्म फाइटर को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। बॉक्स ऑफिस पर इस एरियल एक्शन थ्रिलर ने ठीक-ठाक बिजनेस किया। हाल ही मेकर्स की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई थी कि इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के 50 शानदार दिन पूरे कर लिए हैं। इस बीच 55वें दिन फाइटर की ओटीटी रिलीज का एलान भी कर दिया गया है। जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की इस मूवी को ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं। बीते…

Read More

नई दिल्ली। भागदौड़ भरे जीवन में इन दिनों हर कोई फिट और हेल्दी रहने की कोशिश कर रहा है। खुद को स्वस्थ रखने की इस कोशिश में लोग कई चीजें अपनाते हैं। हेल्दी डाइट से लेकर वर्कआउट तक, लोग सेहतमंद रहने के लिए काफी कुछ करते हैं। इन्हीं तरीकों में से एक गर्म पानी (Hot Water Benefits) पीना है, जो कई तरीकों से आपको फायदा पहुंचाता है। विशेषज्ञों की मानें तो, गर्म पानी पीने से न सिर्फ वजन कम करने में मदद मिल सकती है, बल्कि यह पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस देश के हर वंचित वर्ग के विकास की गारंटी देती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा महिलाओं को 1000 रू. देने की बात करती है। कांग्रेस हर महिला को 8333 रू. महिना देगी। कांग्रेस ने महिलाओं के लिये महालक्ष्मी योजना लागू करने का वायदा किया है। जिससे हर महिला को 1 लाख रू. हर साल देने की गारंटी है। कांग्रेस का मानना है कि देश की उन्नति तभी संभव है जब आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाया जाये। इसलिये कांग्रेस ने मातृशक्ति को आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने…

Read More

कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजेपी “शंखनाद इन्फ्लुएंसर मीट 2024” का आयोजन आज करेंगी। राष्ट्रीय विचारधारा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से संवाद करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए इन्फ्लुएंसर्स का बीजेपी सहारा लेगी। आपको बता दे दोपहर 4 बजे “महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज” में कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे । लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है। देश में लोकसभा के चुनाव सात चरणों में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है।भाजपा ने प्रदेश की सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। वहीं, कांग्रेस अब तक पांच सीटाें पर प्रत्याशियों के नाम तय नहीं कर पाई है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार को बची सीटों पर नाम घोषित हो जाएंगे। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी संकेत दिए हैं कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं, केवल घोषणा करनी बाकी है। विधानसभा चुनाव के नतीजे को देखते हुए कांग्रेस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। यही कारण है…

Read More