Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    November 24, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
    • अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
    • विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
    • प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
    • संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
    • 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
    • मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
    • सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » 100 दिन में पूरी की मोदी की गारंटी, जनता के आशीर्वाद से जीतेंगे छग. की 11 लोकसभा सीट – केदार कश्यप
    बस्तर

    100 दिन में पूरी की मोदी की गारंटी, जनता के आशीर्वाद से जीतेंगे छग. की 11 लोकसभा सीट – केदार कश्यप

    adminBy adminMarch 21, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना सहित हर वादा निभाया

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने आज गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जनता जर्नादन के आर्शीवाद से कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ कर प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, 13 दिसम्बर 2023 को हमारी सरकार ने शपथ ली थी और विष्णुदेव साय की सरकार ने मात्र 100 दिनों के कार्यकाल में सफलता और विश्वास के इतने कीर्तिमान रचे है जितना पूरे 05 वर्ष में भी कांग्रेस की सरकार नहीं कर पायी।
    केदार कश्यप ने कहा कि यूं तो किसी भी सरकार के मूल्याकंन के लिए 100 दिन का समय काफी नहीं होता लेकिन साय सरकार के यह सौ दिन छत्तीसगढ़ में विश्वास की पुर्नबहाली, सुशासन के पुनरोदय के रहे हैं। कांग्रेस ने अपने कृत्यों से, जनता के साथ किये वादा खिलाफी से भरोसे का जो संकट पैदा किया था, भाजपा सरकार ने उस संकट को दूर किया है। जनता में फिर से सरकार के प्रति भरोसा बहाल हुआ है। श्री कश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो गारंटिया दी थी, केवल बारह हफ्ते के रिकॉर्ड समय में उनमें से अधिकांश बड़ी गारंटिया पूरी कर ली गयी हैं। हमारी भाजपा सरकार ने द्रुत गति से कार्य करते हुये गरीब, किसान, महिलाओं व युवाओं के हित में बड़े फैसले लिये हैं और अल्प समय में जनता से किये वादों को पूरा करने में भाजपा सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।
    केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट में ही छत्तीसगढ़ के 18 लाख आवासहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का अभूतपूर्व निर्णय लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने आधिकारिक निवास में वादे के अनुरूप बाद में गये,पहले उन्होंने वादों को वर्ष 2023-24 के अनुपूरक बजट में 3,799 करोड़ रुपये और वर्ष 2024-25 के बजट में 8,369 करोड़ रुपये, इस प्रकार कुल 12,168 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिये नि:शुल्क रेत उपलब्ध कराने निर्णय लिया गया। किसानों की चिंता करते हुये भाजपा सरकार ने दो वर्षों के धान का बोनस 25 दिसम्बर को 3716 करोड़ रुपये किसानों को अविलंब दिया है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति के आर्थिक स्वावलंबन व सशक्तिकरण के लिये महतारी वंदन योजना में प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खाते में 655 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे ट्रांसफर किये है। हर वर्ष प्रदेश की महिलाओं को 12 हजार रुपये दिये जायेंगे। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से वादे के अनुसार हमने किसानों के समर्थन मूल्य पर खरीदे गये धान में 19,257 रुपये प्रति एकड़ सहायता राशि देने की शुरुआत कर दी है। भाजपा सरकार ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वायदा निभाते हुये 24 लाख 70 हजार से अधिक किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपये का एकमुश्त भुगतान कर दिया है। इसी तरह मोदी की गारंटी को पूरा करते हुये तेन्दू पत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक दर को 4000 रूपये प्रति मानक से बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा दिये जाने की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने कर दी है। इसके अतिरिक्त तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिये चरण पादुका योजना फिर से आरंभ की जायेगी।
    केदार कश्यप ने कहा कि शासकीय भर्तियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की पहल करते हुये हमने यूपीएससी की तर्ज पर परीक्षा प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। सीजी पीएससी परीक्षा 2021 के संबंध में प्राप्त शिकायतों की विस्तृत जांच के लिये सीबीआई को प्रकरण प्रेषित कर दिया गया है। मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश में श्रीरामलला दर्शन योजना आरंभ हो चुकी है। ऐसे ही प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों के हित में निर्णय लेते हुये शासकीय नौकरियों में छत्तीसगढ़ के स्थानीय नागरिकों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट की अवधि को पांच साल के लिये और बढ़ा दिया है। लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान निधि फिर से प्रारंभ करने व बकाया राशि प्रदान करने कि निर्णय भी लिया गया है।
    श्री कश्यप ने कहा कि राज्य के पांच शक्तिपीठों के विस्तृत विकास योजना के लिये पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना में प्रदेश में 1000 किमी लंबी पर्यटन तीर्थ श्रृंखला विकसित की जायेगी। साथ ही ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के लिये अब 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख दिये जायेंगे। चित्रकोट महोत्सव के लिये भी 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख दिये जायेंगे। रामाराम मेले के लिये भी अब 15 लाख रुपये दिये जायेंगे। केदार कश्यप ने कहा कि मोदी की गारंटी पर आधारित वादों को सौ दिन के कार्यकाल में पूरा करने के हिसाब-किताब के साथ हमारी सरकार जनता की अदालत में उपस्थित हैं। भाजपा को छत्तीसगढ़ की जनता अपना आशीर्वाद अवश्य देगी और प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में भाजपा को विजयी बनायेगी।
    पत्रवार्ता के दौरान लोकसभा प्रभारी महेश जैन, श्रीनिवास राव मद्दी, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, संजय पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव, राजेन्द्र बाजपेयी, आलोक अवस्थी,संग्राम सिंह राणा,श्रीनिवास रथ, प्रकाश रावल, दिनेश केजी, पंकज आचार्य, तेजपाल शर्मा, शशिनाथ पाठक,अतुल सिम्हा,गणेश काले मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    November 24, 2026

    जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

    November 23, 2026

    भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय

    November 23, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बस्तर

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    By Khabar WorldNovember 24, 20262

    माओवाद से मुक्ति के बाद दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की बयार बोटीकनेरा, हड़ेली और कुधूर…

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    November 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    November 24, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    November 24, 2026

    संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’

    November 24, 2026

    52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

    November 24, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.