Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है। देश में लोकसभा के चुनाव सात चरणों में होंगे वहीं, छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव पूरे होंगे। राज्य के कई इलाके नक्सलवाद से प्रभावित हैं जिस कारण से चुनाव आयोग ने तीन चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव भी दो चरणों में कराए गए थे। बता दें कि राज्य में लोकसभा की 11 सीटें हैं। इसी कड़ी में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में प्रथम चरण में मतदान होगा।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के बेनूर गांव में भाजपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वनमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित अन्य पदाधिकारी ने शिरकत की। इससे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते सीएम साय समेत तमाम बीजेपी नेताओं के दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की और तीसरी बार मोदी की सरकार बनाने की अपील की है। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेनूर गांव की पावन भूमि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सही रणनीति, उचित निर्णय और पूर्ण विश्वास किसी भी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए जरूरी हैं। जीत का उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि जनता की भलाई और समाज की उन्नति के लिए काम करना होना चाहिए। यह बात रायपुर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर जिला शहर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कही। सिविल लाइंस स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में आयोजित बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमे अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज रायपुर अमरेश कुमार मिश्रा द्वारा आज जिला रायपुर के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। रायपुर जिले के शहरी क्षेत्रों, कस्बों में अव्यवस्था एवं अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण हेतु अर्बन डिसआर्डर मिटिगेशन प्लान के तहत क्षेत्रों को चिन्हांकित करते हुये कार्यवाही की जावे ताकि जनता में सुरक्षा की भावना विकसित हो। इसी तारतम्य में सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चाकूबाजी, अड्डेबाजी, नशाखोरी आदि में सम्मिलित व्यक्तियों की पहचान कर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुये शांतिपूर्ण चुनाव करवाने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक बैज को इस संबंध में एक पत्र लिखा है. पत्र में रवि पाण्डेय ने कहा कि मैं विगत 30 वर्षों से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, युवक कांग्रेस और मुख्य संगठन के माध्यम से हर परिस्थिति में पार्टी को अपनी सेवा दिया। विशेषकर पार्टी की 2022 में डिजिटल सदस्यता अभियान में जांजगीर-चांपा जिले में 43 हजार सदस्य बनाकर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा और 2018 में शक्ति प्रोजेक्ट सदस्यता अभियान में जांजगीर-चांपा विधानसभा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद प्रदेश में बालक-बालिकाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्यरत है। परिषद स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल अधिकारों की सुरक्षा और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम का संचालन कर रहा है। जो एक सराहनीय कार्य है। यह बात मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को परिषद की सामान्य सभा की बैठक के दौरान कही। बैठक में बृजमोहन अग्रवाल को परिषद का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, सेवा के लिए किसी पद की जरूरत नहीं होती। हम बिना पद पर रह कर भी जरूरतमंदों की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह में नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार शुक्ल एवं आलोक चन्द्रवंशी को राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई।शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी. सिंह, पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एम. के. राउत, सरजियस मिंज, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त एस. के. तिवारी, ए.के. अग्रवाल, मोहन पवार, मनोज त्रिवेदी, धनवेंद्र जायसवाल, राज्य सूचना आयोग के सचिव गोपाल वर्मा सहित आई.पी. मिश्रा, राकेश चतुर्वेदी, डॉ. सुरेंद्र शुक्ल, एल.एन. तिवारी,…
सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित कमाण्ड सेंटर में आगामी लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने दायित्वों की पूर्ण जानकारी प्राप्त करने एवं निर्वाचन संबंधित समस्त तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्वाचन से संबंधित प्रशिक्षण, मशीन मूवमेंट प्लान, वाहन व्यवस्था, मतदान केन्द्रों में विद्युत एवं इंटरनेट की व्यवस्था, निर्वाचक सामग्री वितरण व्यवस्था, रूट चार्ट, ईव्हीएम, व्हीव्हीपेट, होम वोटिंग, कम्युनिकेशन प्लान, स्वीप गतिविधि आदि विषयों पर विस्तार से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्यू की कानून व्यवस्थ ध्वस्त हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। मासूम बच्चियों के साथ घृणित दुराचार की घटनाये बढ़ गयी। रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूम अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरे सामने आ रही। तीन माह में प्रदेश में 36 से अधिक हत्याओं की घटना हो गयी है। राजधानी रायपुर में तीन गोलीकांड हो गया, लूट, चाकूबाजी,…
कांग्रेस ने देश बनाया, संवारा और आगे भी देश चलाएगी, भाजपा को 10 साल देकर देश की जनता पश्चाताप कर रही है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा विधायकद्वय मोतीलाल साहू और पुरंदर मिश्रा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता को भाजपा को 10 साल सरकार चलाने का अवसर देने का आज पछतावा हो रहा है। इन 10 वर्षों में मोदी सरकार ने जनता से सिर्फ वादाखिलाफी किया है। जनता बदलाव की मूड बना चुकी है। भाजपा नेताओं को केंद्र में परिवर्तन की लहर दिख रही है इसे घबराये…

