नई दिल्ली। इस साल ऋतिक रोशन बहुचर्चित फिल्म फाइटर को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। बॉक्स ऑफिस पर इस एरियल एक्शन थ्रिलर ने ठीक-ठाक बिजनेस किया। हाल ही मेकर्स की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई थी कि इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के 50 शानदार दिन पूरे कर लिए हैं।
इस बीच 55वें दिन फाइटर की ओटीटी रिलीज का एलान भी कर दिया गया है। जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की इस मूवी को ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं।
बीते दिन पहले मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर बड़ी घोषणा की। ऐसे में अब नेटफ्लिक्स ने भी फाइटर की ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट कर दी है। बुधवार नेटफ्लिक्स ने ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण की फाइटर का ट्रेलर रिलीज किया है।
इसके साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ये जानकारी दी है कि आज रात 12 बजे यानी 21 मार्च से फाइटर को नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला था।

