Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना जगरगुण्डा से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम तारलागुड़ा, कोरमेटा व आस-पास क्षेत्र की रवाना हुए थे। अभियान के दौरान कोरमेटा टेकरी के पास से एक संदिग्ध महिला पुलिस पार्टी को अपने ओर आते देखकर छिपते हुए भागने लगे जिसे महिला सुरक्षा कर्मियों के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ी गई। पूछताछ करने पर अपना नाम लेकाम पालो पति स्व. लेकाम हुन्गा निवासी पीडिय़ा थाना गंगालूर का होना तथा प्रतिबंधित नक्सल संगठन में सीएनएम सदस्य के पद…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतदान दलों की नियुक्ति हेतु ऑनलाइन द्वितीय रेंडमाईजेशन सामान्य प्रेक्षक जे.गणेशन की उपस्थिति में जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम मार्गदर्शन में बस्तर जिले के तीनों विधानसभा के लिए मतदान केंद्रों के लिए दल, संगवारी मतदान केंद्र, युवा मतदान केंद्रों के लिए दल, दिव्यांग मतदान दल और रिजर्व मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाईजेशन किया गया। इसके उपरांत प्रेक्षक गणेशन द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर लोकसभा क्षेत्र के नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और कोंडागांव जिलों से मतदान कर्मियों, युवा मतदान दल,…

Read More

नेता प्रतिपक्ष के बंगले भीड़ ले जाकर गृहमंत्री ने कानून व्यवस्था और संवैधानिक मर्यादा को तोड़ा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री विजय शर्मा के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन किये जाने की शिकायत कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त से किया। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में सम्पूर्ण भारत में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे स्थिति में छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री विजय शर्मा के द्वारा अपने नेतृत्व में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुये छत्तीसगढ़ राज्य के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास स्थान में भाजपा नेताओं/कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ बंगले के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रेलवे सुरक्षा बल ने बिलासपुर स्टेशन पर 6 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 1,20,000 रुपए बताया जा रहा है। आरोपी को जीआरपी थाना बिलासपुर को सुपुर्द किया गया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, प्रि-इलेक्शन सीजर चेकिंग एवं आपरेशन नारकोस के दौरान तीन मार्च को रात्रिकालीन चेकिंग के दौरान अपराध गुप्तचर शाखा डिटेक्टिव विंग बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर ने उप निरी एके बिन्द, उप निरी एसके मिंज, सउनि एस बी द्विवेदी, प्रआ रमेश पटेल, आलोक कुमार, निरज कुमार के साथ मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा के द्वारा CRPF के अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, पुलिस अधीक्षक महासमुंद एवं धमतरी, रेंज के नक्सल जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी / उप पुलिस अधीक्षक तथा रेंज के नक्सल क्षेत्र में पदस्थ विशेष आसूचना शाखा के अधिकारियों की बैठक पुलिस महानिरीक्षक, रेंज कार्यालय में ली गई। बैठक में माओवादी गतिविधियों, आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारी एवं UAPA के तहत पंजीबद्ध प्रकरणों व न्यायालय में सुनवाई की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में माओवादी गतिविधियों की समीक्षा कर आसूचना आधारित प्रभावी नक्सल ऑपरेशन संचालित किये जाने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। आज राजनांदगांव में भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के नामांकन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुये। इस अवसर पर संतोष पांडेय सहित उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव साथ थे। आज दोपहर रायपुर से राजनांदगांव पहुंचे विष्णु देव साय भाजपा नेताओं के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुं‌चे और वहां संतोष पाण्डेय ने अपना नामांकन दाखिल किया। सीएम साय ने कहा कि संतोष पांडेय ने एक ऊर्जावान सांसद के रूप में संसद में सदैव आम जनता के पक्ष को रखा है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के हितों की कभी उपेक्षा…

Read More

बृजमोहन की ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ता लामबंद खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ता भरपूर जोश में हैं लोकसभा से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन प्रतिदिन जारी है। रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन को जिताने मोर्चा प्रकोष्ठ अलग अलग कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्ग के बीच पहुंच रहे हैं और उन्हें भाजपा के पक्ष मतदान करने प्रेरित कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा की युवा इकाई युवामोर्चा ने आज शहर के हृदस्थल जयस्तंभ चौक सहित उत्तर के अलग अलग वार्डो में युवा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे भाजयुमो रायपुर लोकसभा के…

Read More

नई दिल्ली। शेमारू उमंग पर प्रसारित हो रहे दर्शकों के चहेते शो ”चाहेंगे तुम्हें इतना” में स्वाति शर्मा द्वारा निभाए गए आशी के किरदार को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। इस शो की रोचक कहानी और इसमें आने वाले उतार-चढ़ाव ने हमेशा दर्शकों को इससे जोड़े रखा है। महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर देती यह कहानी अपने हर ट्रैक के ज़रिए लगातार सामाजिक मुद्दों को दर्शकों के समक्ष प्रदर्शित कर रही है। ऐसे में, शो के अपकमिंग ट्रैक में जल्द ही दर्शकों को एक और ज्वलंत रूढ़िवादी प्रथा का उदाहरण देखने को मिलने वाला है, जहाँ आशी को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की खराब सड़कों को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में शासन की ओर से कहा गया कि विधानसभा की जर्जर सड़क को बनाने के लिए 22.5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं, लेकिन आचार संहिता के चलते टेंडर जारी नहीं किया गया है। न्याय मित्रों ने डिवीजन बेंच को बताया कि जनहित के कामों में आचार संहिता लागू नहीं होती। इसके बाद चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रवींद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने टेंडर जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एडवोकेट जनरल को पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले में SECL से शिकायत मिलने के बाद 6 डीजल चोरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से कैम्पर वाहन क्रमांक CG 12 BH 8536 और 40000 रुपए कीमती दो ड्रमों में भरा 400 लीटर डीजल जब्त किया गया है। मामला दीपका के गेवरा खदान क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि लगातार खदान से रात के अंधेरे में डीजल चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डीजल चोर गिरोह के 6 आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपी कौशल कुमार (26 साल), दुर्गेश कुमार (19…

Read More