Author: admin

कार में ले जाया जा रहा था गांजा, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में अभनपुर थाना क्षेत्र से करीब 100 किलो गांजा की बड़ी खेप जब्त की गई है। कार में इसका परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने अभनपुर के अंडरब्रिज के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा है । जानकारी के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को जानकारी मिली थी कि अभनपुर की ओर से एक कार में गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इस पर ब्यूरो…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 10 सालों में मोदी सरकार ने महंगाई बेरोजगारी बढ़ाया। प्रधानमंत्री बताये कि उनके दो कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उनके 2014 के वायदों का क्या हुआ? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादे कर क्या हुआ? किसानों की आय दुगुनी का क्या हुआ? मोदी यह बताये 10 साल के बाद भी अपने समर्थन मूल्य गारंटी के लिये भारत का किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहा है। युवाओं को 2 करोड़ रोजगार क्यों नहीं मिला, पेट्रोल-डीजल के दाम 35 रू. क्यों नहीं हुआ? हर के खाते में…

Read More

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए हीट वेव या लू की आशंका बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव एवं स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. देवेन्द्र पैकरा ने बताया कि गर्मी के मौसम में तापमान में वृद्धि के कारण लू लगने की आशंका रहती है, जो कि शरीर के लिए खतरनाक एवं जानलेवा हो सकता है। उन्होंने बताया कि लू के कारण शरीर में नमक व पानी की कमी और पसीने लगातार निकलने से शरीर में गर्मी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2024 में 07 मई को मतदान करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक शारदा जायसवाल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के लिए जिले के विभिन्न ग्रामों में जागरूकता नारों के साथ रैली निकाली गई और डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने प्रेरित किया गया। इस दौरान दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों तथा उभयलिंगी वर्ग के मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए लोकसभा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देशानुसार जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई पहल की जारी रही है, ताकि शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। इसी कड़ी में जिले से पलायन किए मतदाताओं को वीडियो कॉल करके मतदान में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका द्वारा संबंधित ग्रामों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रेरित किया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के ग्राम बाघामुड़ा स्थित शासकीय उद्यान रोपणी में कार्यरत श्रमिकों को लोकसभा निर्वाचन में 07 मई को मतदान करने जागरूक किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है। उद्यान विभाग के सहायक संचालक भगवती साहू ने बताया कि मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम बाघामुड़ा स्थित शासकीय उद्यान रोपणी में कार्यरत श्रमिकों के साथ ग्राम गीधा व लिम्हा और लोरमी विकासखण्ड के ग्राम मलकछरी में समूह की महिलाओं तथा ग्रामवासियों को भी लोकतंत्र में पूर्ण आस्था…

Read More

सुबह 8ः00 बजे गोड़खाम्ही से लोरमी तक निकलेगी रैली खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के मार्गदर्शन में स्वीप अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में लोकसभा निर्वाचन 2024 में ‘‘शत-प्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान’’ की थीम पर जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशाल बाईक रैली निकाली जाएगी। यह रैली कल सुबह 8ः00 बजे लोरमी विकासखण्ड के ग्राम गोड़खाम्ही से लोरमी तक निकाली जाएगी। इस दौरान मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा और शत-प्रतिशत…

Read More

’नियमों के उल्लंघन पर की जा रही कार्रवाई खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले में आगामी खरीफ सीजन में किसानों को समय पर बीज,कीटनाशक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु जिला प्रशासन सख्त है। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने ज़िले के सभी एसडीएम को अपने-अपने विकास खंडों में कृषि केंद्र एवं कीटनाशक विक्रय केंद्र के निरीक्षण कर नियमानुसार व्यवस्था देखने के निर्देश दिये है। निर्देशों के परिपालन एवं कृषि केंद्र एवं कीटनाशक विक्रय केंद्र से नियमानुसार बिक्री,पंजी, मूल्य सूची आदि का निरीक्षण करने ज़िले के सभी एसडीएम सक्रिय हो गये है। अपने-अपने क्षेत्र के कृषि केंद्र एवं कीटनाशक विक्रय केंद्र…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा कार्यालय में मंत्री रामविचार नेताम ने शक्ति केन्द्र प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों, भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठक ली। अपने संबोधन में मंत्री श्री नेताम ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर कार्य करते इस बार लोकसभा चुनाव में बस्तर से भाजपा के महेश कश्यप को जिताकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। छत्तीसगढ़ को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। आज उनकी गारंटी पर छत्तीसगढ़ के 18 लाख लोगों के पीएम आवास का सपना पूरा होने जा रहा है। किसानों को धान खरीदी प्रति क्विटंल 3100 रूपये, दो साल का बकाया बोनस का…

Read More

लाइवलीहुड कॉलेज में प्रशिक्षणार्थी बच्चों व महिलाओं से की बातचीत उनका कुशलक्षेम पूछा खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा आज जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) और लाइवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण किया कर जायजा लिया। कलेक्टर ने रूम का जायजा लेकर जिला पंचायत संसाधन केंद्र में बेड,बिस्तर की उपलब्धता, शौचालय, पानी, बिजली व्यवस्था, देगी। उन्होंने परिसर का भी अवलोकन किया तथा साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्य जिला पंचायत सीईओ टेकचन्द्र अग्रवाल,अपर कलेक्टर डॉ.अनिल बाजपेयी, एसडीएम अधिकारी घनश्याम सिंह तंवर, सहायक संचालक लाइवलीहुड रोशन लाल वर्मा उपस्थित थे। कलेक्टर शर्मा ने जिला पंचायत संसाधन केंद्र में कमरों…

Read More