Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के जैनम मानस भवन पहुंचे, जहां जनजाति सुरक्षा मंच अखिल भारतीय कार्यशाला में शामिल हुए।तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यशाला का सीएम विष्णुदेव साय ने शुभारंभ किया। कार्यशाला में धर्मांतरण का मुद्दा उठा। वहीं जनजाति सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने डिलिस्टिंग पर अपनी बात रखी। धर्मान्तरण करने वालों का आरक्षण समाप्त करने की बात भी कही। जनजाति सुरक्षा मंच के कार्यशाला में सीएम साय ने कहा, छत्तीसगढ़ में 32 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या है। पांच सालों में धर्मांतरण जोरो पर था। रिपोर्ट करने वाले के ऊपर कार्यवाही होती थी। जो धर्मांतरण करते थे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला मुख्यालय के निगम क्षेत्र अंर्तगत अंबेडकर वार्ड में गुरूवार रात्रि में बस्तर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोई दल और प्रत्याशी यदि पैसा और शराब देता है तो पैसा जेब में और शराब घर में रख लो, 04 जून को चुनाव परिणाम आएगा तब शराब पीकर सडक़ पर नाचना। शहर के जिस अंबेडकर वार्ड की सभा में कवासी लखमा ने विवादित बयान दिया, शहर की महापौर उसी वार्ड की निवासी हैं। हाल ही में कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल होने वाली महिला महापौर सफीरा साहू…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम अभियान-नई सुबह, नई शुरूआत के तहत लोकसभा चुनाव से पहले किस्टाराम इलाके में सक्रिय तीन नक्सलियों एक लाख के इनामी नक्सली माड़वी जगरू उर्फ जगदीश सहित माड़वी देवा एवं कट्टम गंगा ने परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा एवं सउनि निर्मोद सोना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। सभी को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई और शासन की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के समक्ष तीन नक्सलियों ने आत्म समर्पण…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम मुचनार में नक्सलियों ने एक आत्मसमर्पित नक्सली अजित निवासी ग्राम तुरूसमेटा की हत्या कर शव को गांव के नजदीक लाकर सडक़ में फेंक दिया है। पुलिस मौके पर पंहुचकर शव बरामद कर लिया है। शव के पास नक्सलियों के पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी के नाम से एक पर्चा भी बरामद किया गया है। इसमें लिखा है कि गस्सू कोर्राम उर्फ अजित 2012 में संगठन में शामिल हुआ था, 2021 में उसने संगठन छोड़ दिया और 2023 में पुलिस के सामने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। वह पुलिस के लिए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक में काफी हलचल देखने को मिल रही हैं । भाजपा में चल रहे प्रवेश उत्सव के दौरान एक बड़ा झटका कांग्रेस को लगा है। बिलासपुर नगर निगम की पूर्व महापौर और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव भाजपा में शामिल हुई है। बता दें रामनामी समाज के प्रमुख सदस्यों सहित 500 से अधिक लोगों ने भी रायपुर में भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

Read More

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक वेदांता एल्यूमिनियम अपनी उत्पादन क्षमता को 30 लाख टन प्रति वर्ष कर के दुनिया की तीन सबसे बड़ी एल्यूमिनियम कंपनियों में शामिल होने को प्रयासरत है और इसी दिशा में कंपनी ने आज एक बड़ी उपलब्धि की घोषणा की है। 100 प्रतिशत वर्टिकल इंटिग्रेशन हासिल करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कंपनी ने बताया की लांजिगढ़, ओडिशा स्थित विश्व स्तरीय एल्यूमिना रिफाइनरी में अतिरिक्त 15 लाख टन सालाना उत्पादन हेतु विस्तार कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह अतिरिक्त 15 लाख टन सालाना क्षमता कंपनी की नई 30 लाख टन सालाना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 3 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी सत्यप्रकाश मनहरे को गिरफ्तार किया गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत सेरीखेडी ओवर ब्रिज के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री के फिराक में है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। यूपी की महिलाएं गांजा की तस्करी करते हुए पकड़ी गई हैं। महिलाओं ने 3 लाख रुपए कीमत का गांजा ट्रॉलियों के अंदर नई साड़ियों के बीच में लपेटकर रखा था। मैनपुर पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महिलाओं को यात्री बस से उतार कर कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के बलिया जिले की रहने वाली तीन महिलाएं देवभोग से रायपुर जाने वाली बस में सवार होते ही शक के दायरे में आ गई। मुखबिर से मिली सूचना पर मैनपुर थाना प्रभारी शिव शंकर हुर्रा ने बोईर गांव के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कवर्धा सभा स्थल का विजय शर्मा ने निरीक्षण किया। कल यानी 6 अप्रैल को भी केंद्रीय मंत्री अमित शाह की राजनांदगांव लोकसभा के कवर्धा में आमसभा होगी। जिसके लिए पार्टी द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर अहम चर्चा की जाएगी। वहीं गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद पीएम मोदी 8 अप्रैल को बस्‍तर आएंगे। जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।साथ ही चुनावी प्रचार की गहरी उत्‍साहजनकता के बीच, यह सभा चुनावी माहौल में नया उत्साह और जोश भरेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीते कई महीनों से लगातार गिर रहे सरिया के दाम अब बढ़ने शुरू हो गए हैं। सरिया की कीमतों में 2500 रुपये प्रति टन की तेजी आ गई। अब फैक्ट्रियों में सरिया 52 हजार 500 रुपये प्रति टन और रिटेल में 55 हजार 500 रुपये प्रति टन बिक रहा है। क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि स्थानीय बाजार में तो मांग सुस्त है, लेकिन बाहरी मांग थोड़ी तेज हुई है। लोहा बाजार में सटोरिए हावी हो गए हैं और कीमतों में तेजी-मंदी ला रहे हैं। करीब तीन से चार महीने बाद सरिया की कीमत में…

Read More