Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर डोलीगुट्टा के पहाड़ी-जंगल में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच हुुई मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने मौके से एक एलएमजी और एक एके-47 हथियार सहित कई हथियार बरामद किए हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं, मुठभेड़ के बाद आस-पास सघन सर्चिंग जारी है, जवानों के लौटने के बाद विस्तृत जानकारी मिलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जवाहर नगर मंडल द्वारा स्थापना दिवस समारोह जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित किया गया। जिसमे भाजपा के राष्टीय सह संगठन मंत्री माननीय शिव प्रकाश जी ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा 2 सीटों से सुरु हुई थी जो आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप से स्थापित हो रही है। 6 अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद पार्टी का पहला अधिवेशन दिसंबर 1980 में मुंबई में हुआ था। जिसमे मान .अटल बिहारी बाजपेयी जी ने कहा था…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। 18वीं लोकसभा चुनाव का आयोजन 7 चरणों में किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में चुनाव का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को किया जाएगा। राज्य में 11 लोकसभा सीटों मतदान होंगे। इनमें बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर युद्ध जारी है. आज भाजपा ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी जिले मे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली छात्रों से भरी वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, 6 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, घटना धमतरी के संबलपुर बायपास रोड की है। छात्रों से भरी वैन सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल बठेना जा रही थी। इसी दौरान रायपुर-जगदलपुर की ओर एक तेज रफ्तार ट्रक (हाईवा) जा रही थी। ट्रक ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग के गुढ़ियारी स्थित केंद्रीय भंडार में कल लगी भीषण आग को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह आग लगी नहीं है बल्कि आग लगाई गई है। मुख्यमंत्री का विभाग है, मुख्यमंत्री के विभाग में बड़ा घोटाला हुआ है। इसी को दबाने के लिए यह आगजनी की गई है। सारे अफसर ,मंत्री ,नेता उसे दबाने में लगे हैं। इसके साथ ही दीपक बैज ने अन्य मुद्दों पर अपना बयान दिया है। मीडिया से चर्चा करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी के पास…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का प्रचार प्रसार अभियान दिनोदिन तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, किसी भी कार्य में सफलता हासिल करने के लिए आत्मविश्वास बहुत जरूरी है। आत्मविश्वास एक ऐसा भाव है जो हमें अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने और चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देता है। जब हम खुद पर विश्वास करते हैं, तो हम अधिक प्रयास करते हैं,…

Read More

नई दिल्ली। पीएम मोदी का ट्वीट – भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के मेरे कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आज बीजेपी की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। मैं आज पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। बता दें कि, 1984 में 2 सांसद से 270 सांसदों तक पहुंची भारतीय जनता पार्टी के लिए यह वाकई अमृतकाल कहा जा सकता है। क्योंकि पार्टी ने जिस तरह से चुनाव में अपने सांसदों के नंबर बढ़ाए हैं उसे देखकर ऐसा लगता है की पार्टी अपने चरम पर है और विश्व की नंबर वन पार्टी का दावा करनेवाली बीजेपी के लिए 2024 का ये लोकसभा चुनाव भी काफी महत्वपूर्ण है। वह इसलिए क्योंकि 70 साल तक जिस तरह कांग्रेस ने देश पर राज किया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर।न्यायधानी में एक नाबालिग से साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो हवसी युवकों ने 13 साल की नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया है। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामला दर्ज किया। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के रिवर व्यू में लड़कियों के दो गुट में जमकर मारपीट हाे गई। देखते ही देखते रिवर व्यू जंग का अखाड़ा बन गया। इस दौरान मारपीट करने वाली लड़कियों को हल्की चोटें भी आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुई। वायरल हो रहे वीडियो में लड़कियां एक-दूसरे का बाल खिंचते और मुक्का मारते दिख रही हैं। इस दौरान रिवर व्यू में आम पब्लिक का जमावड़ा लग गया, लेकिन लड़ाई कर रही लड़कियों को किसी ने छुड़ाने की हिम्मत नहीं दिखाई। न…

Read More