Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से बड़ी खबर है, रेलवे कमर्शियल विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर काम कर रही महिला अधिकारी के घर से फांसी के फंदे पर उनकी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारों के मुताबिक, मृतका अधिकारी के पद पर पदस्थ थीं। जानकारी के मुताबिक घटना बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के एनी कालोनी की बताई जा रही है,जहां महिला रेल अफसर विनिता सहानी की उनके घर पर फंदे पर लटकती हुई शव मिलने से सनसनी है, जानकारी के मुताबिक…

Read More

नवरात्र में खपाने की फिराक में था आरोपी खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। शहर के बाबूपारा स्थित एक किराए के मकान में नकली घी के कारोबार का प्रशासन ने भंडाफोड़ किया है। यह घी नवरात्र में ज्योति जलाने में उपयोग में लाया जाने वाला था। दरअसल महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी व्यवसायी द्वारा वनस्पति (डालडा) व सोयाबीन तेल से नकली घी बनाया जा रहा था। शुक्रवार को इसकी जानकारी जिला प्रशासन की टीम को मिली तो छापामार कार्रवाई की गई। टीम ने फैक्टरी में दबिश देकर 7.86 लाख रुपए के सोयाबीन, वनस्पति तेल सहित मिश्रित घी जब्त किया है। व्यवसायी द्वारा वनस्पति एवं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनते ही मोदी की गारंटी में किये गए सभी वायदों को पूरा करने अग्रसर हैं. जहा एक ओर लोकसभा चुनाव को देखते हुए नई- नई योजनाएं लाइ जा रही हैं, वही दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की जनता को राहत देने के लिए हर वायदों को पूरा किया जा रहा हैं. इसी कड़ी में विष्णुदेव साय सरकार का दावा हैं कि उन्होंने अपने घोषणा पत्र यानि मोदी की गारंटी के ज्यादातर वादों को पूरा कर दिया हैं। इनमें 18 लाख प्रधानमंत्री आवाज़ को स्वीकृति। किसानों को बोनस, 3100 सौ रूपये में धान खरीदी और महतारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत ने बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन के बयानों पर उन्हें ही निशाने में साधा है। शराब बंदी के मसले पर डा. महंत ने कहा कि हमारी सरकार इसकी ओर अग्रसर थी लेकिन भाजपा ने तो सत्ता में आने के साथ ही शराब की कीमत बढ़ा कर कमाई करने की ठान ली है। हमने तो कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों का सारा कर्ज दो घंटे के भीतर माफ कर दिया था। कांग्रेस के बैंक खातों को सीज करने के लिए कर्म की बात करने वाले भाजपा नेता यह तो…

Read More

मासिक शिवरात्रि हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है, साथ ही उनके निमित्त व्रत भी रखा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर अपनी कृपा जातक पर बरसाते हैं। आइए, जानते हैं कि मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय करना चाहिए। मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्तचैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 7 अप्रैल को सुबह 6.53 बजे शुरू होगी। वहीं, यह तिथि 8 अप्रैल को 03:21 बजे तक रहेगी। मासिक शिवरात्रि के दौरान रात्रि में…

Read More

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 19वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर अपना 100वां IPL मैच खेलने उतरे। अपने 100वें को यादगार बनाते हुए जोस बटलर ने शतक जड़ दिया। बटलर 100वें आईपीएल मैच पर शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। बटलर से पहले भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल यह कमाल कर चुके थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (RR) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली के नाबाद 113 रन की पारी बदौलत बेंगलुरु ने 183 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया। फाफ डु प्लेसिस ने 44 रन…

Read More

नई दिल्ली। गर्मियों की शुरुआत के साथ ही लोगों का हाल बेहाल होना शुरू हो चुका है। तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। हालांकि, यह तो अभी बस शुरुआत है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अलगे तीन महीने यानी अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है। गर्मियों में अकसर हीटवेव की वजह से हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके चपेट में आने से हीट स्ट्रोक और गंभीर मामलों में मौत तक हो सकती है। ऐसे में खुद को हेल्दी रखने के लिए हीटवेव से बचाव करना जरूरी है।…

Read More

बिलासपुर में आंधी-तूफान के साथ हो रही बारिश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला है।सुबह से ही प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों पर बदली छाई हुई है और तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश भी हुई है। भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम से आम लोगों को आज थोड़ी राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का संभावना जताई है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने…

Read More

अधिकारियों को दिए यह निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि निर्वाचन हेतु तैयारी प्रारंभ से ही प्रभावी तरीके से की गई हो तो निर्वाचन कार्य सुगमता से संपन्न होते हैं। उन्होंने बस्तर जिले के जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आज आयोजित समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को लोकसभा निर्वाचन 2024 को आपसी समन्वय से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं बाधारहित तरीके से संपादित करने के निर्देश दिए। बैठक में सुगम निर्वाचन हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, मतदान दलों की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है, लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। न्यायधानी में अब नशे के बाद हथियारों का जखीरा पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने तीन पिस्टल और छह जिंदा कारतूस के साथ 3 आरोपियों को धरदबोचा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मिनी बस्ती जातीय तालाब के पास से तीन आरोपियों से तीन पिस्टल और छह जिंदा कारतूस पकड़ा गया है। वही रतनपुर क्षेत्र के ग्राम नेवसा से एक आरोपी को पकड़कर उसे देशी कट्टा जब्त किया गया है।…

Read More