Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छग में चुनाव का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को किया जाएगा। राज्य में 11 लोकसभा सीटों मतदान होंगे। इनमें बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। ​​​​​​जगदलपुर के छोटे से गांव आमाबाल में दोपहर करीब 12 बजे उनकी जनसभा होगी। वे बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप के लिए प्रचार करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके परिपालन में थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु कब्जे में रखने वाला एक आरोपी को अप. क्र. 98/24 धारा 34(2) आब.एक्ट गिर. कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। जप्ती / 40 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 8000₹ आरोपी _01. अभिषेक मरावी पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 23 साल निवासी बेल्हा थाना पचपेड़ी पचपेड़ी पुलिस का नशे के विरुद्ध *प्रहार* अभियान लगातार जारी रहेगा!

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सामूहिक विवाह समाज की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यह शादियों को किफायती बनाने, सामाजिक बुराइयों को कम करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह विचार रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सतनामी सामूहिक आदर्श विवाह समारोह के दौरान व्यक्त किए। राजधानी के न्यू राजेंद्र में आयोजित समारोह में श्री अग्रवाल ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। श्री अग्रवाल ने कहा कि आज के समाज में सामूहिक विवाह एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। शादियों में बढ़ते खर्चों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर प्रवास पर आये भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने प्रधानमंत्री की सभा से पहले बस्तर लोकसभा व कांकेर लोकसभा क्षेत्र की संयुक्त बैठक भाजपा जिला कार्यालय में ली। करीब दो घंटे चली बैठक में भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने बस्तर संभाग की दोनों लोकसभा सीट में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने कहा व चुनावी रणनीति के विषय में भी लंबी चर्चा की। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, क्लस्टर प्रभारी अजय चन्द्राकर, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, राम विचार नेताम सहित दोनों लोकसभा…

Read More

नव मतदाता नवविवाहित मतदाताओं के साथ में बुजुर्गों का किया गया सम्मान बेरला में मतदाताओं को मतदान की दिलायी गयी शपथ खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। पूरे ज़िले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों कर लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदाताओं को मतदान करने जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को विकासखंड मुख्यालय बेरला के गोठान चौक मड़ई मेला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । दीपोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।अनुविभागीय अधिकारी( एसडीम) सुपिंकी मनहर ने मंच से मतदान की शपथ दिलयी। नव मतदाता नवविवाहित मतदाताओं के साथ में बुजुर्गों का सम्मान किया गया। नागरिकों ने बढ़चढ़ शामिल हुए।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-पत्थलगांव। एक समय था जब दुनिया में केवल अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति की ही पूछ-परख होती थी। भारत के प्रधानमंत्री का पता ही नहीं चलता था। लेकिन मोदी जी ने प्रधानमंत्री के रूप में जब से देश की बागडोर संभाली है, पूरी दुनिया में भारत का डंका बजता है। मोदी जी दुनिया के किसी भी देश में जाते हैं वहां माहौल पूरा मोदीमय हो जाता है। आज अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति भी मोदी जी से हाथ मिलाने को बेताब रहते हैं। कई देशों के प्रधानमंत्री मोदी जी के पैर भी छूते हैं। सम्पूर्ण विश्व में 140…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। निजात अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रुप से गांजा जैसे मादक पदार्थ को रखे आरोपिया को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। विवरण इस प्रकार है कि मुखबिर से सूचना मिला की बंधवा पारा की रहने वाली हिना परवीन नाम की महिला अपने घर के बाहर एक सफेद रंग के थैला में अवैध मादक पदार्थ गंजा रखकर बिक्री कर रही है। सूचना पर तत्काल थाना से टीम बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर घटना स्थल पर रवाना हुआ मुखबिर के बताएं अनुसार हिना नामक महिला को घेराबंदी कर पकड़कर तलाशी दौरान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कुकानार में आज रविवार दोपहर को नई दिल्ली से आये अधिकारियों की टीम को लेने जा रही वाहन का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन में सवार 03 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेकॉज में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सुकमा निवासी चमन लाल साहू स्टेनो के साथ वाहन चालक गुड्डू राणा एवं आरएस वट्टी अनुविभागीय अधिकारी के साथ वाहन में सवार होकर नई दिल्ली के अधिकारियों को लेने के लिए जगदलपुर आ रहे थे,…

Read More

इससे पहले वर्ष 1970 में हुए लोकसभा चुनाव में 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर लोकसभा सीट का रिकॉर्ड हमेशा से रोचक रहा है। कभी यहां सबसे ज्यादा बार निर्दलीय प्रत्याशी सांसद बनते हैं तो कभी सबसे कम प्रत्याशियों के बीच मुकाबले का रिकॉर्ड बनता है। वर्ष 2024 के मौजूदा चुनाव में नया रिकॉर्ड बना है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब बस्तर लोकसभा सीट से सर्वाधिक 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इससे पहले साल 1970 में हुए लोकसभा चुनाव में 10 प्रत्याशी मैदान में थे, तब नौ प्रत्याशी निर्दलीय और एक…

Read More

सरकार बतायें कितनी और किन महिलाओं के खाते में पैसा डाला गया केंद्र में सरकार बनने पर कांग्रेस देगी महिलाओं को 8333 रू. महिना खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस ने मांग किया है कि सरकार बतायें महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त कितने महिलाओं के खाते में डाला गया। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिन महिलाओं को पहली किश्त मिली थी उनमें से अधिकांश महिलाओं को अभी तक दूसरी किश्त नहीं मिली है। भाजपा सरकार पहली किश्त देने के बाद महिलाओं को दूसरी किश्त नहीं दे रही है। सरकार दूसरी किश्त देने का केवल…

Read More