खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम अभियान-नई सुबह, नई शुरूआत के तहत लोकसभा चुनाव से पहले किस्टाराम इलाके में सक्रिय तीन नक्सलियों एक लाख के इनामी नक्सली माड़वी जगरू उर्फ जगदीश सहित माड़वी देवा एवं कट्टम गंगा ने परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा एवं सउनि निर्मोद सोना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। सभी को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई और शासन की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के समक्ष तीन नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। नक्सली संगठन में सक्रिय 03 नक्सलियों कमश: 01. माड़वी जगरू उर्फ जगदीश (पालाचलमा आरपीसी. सीएनएम अध्यक्ष ईनामी छग. शासन द्वारा 01 लाख रूपये) निवासी मेटागुड़ा थाना किस्टाराम जिला सुकमा, 02. माड़वी देवा पिता हुंगा (पालाचलमा आरपीसी मिलिशिया सदस्य) निवासी मेट्टागुड़ा थाना किस्टाराम जिला सुकमा एवं 03. कट्टम गंगा पिता स्व. देवा (बुर्कलंका आरपीसी सीएनएम सदस्य) निवासी बुर्कलंका थाना किस्टाराम जिला सुकमा के द्वारा नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा एवं सउनि निर्मोद सोना के समक्ष आत्मसमर्पण किया। नक्सली को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला बल सुकमा का विशेष प्रयास रहा है।

