Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर रहे है। इसी तारतम्य में बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार 4 अप्रैल को धरसीवां विधानसभा के भाजपा मंडलों की बैठक लेंगे। श्री अग्रवाल दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय में धरसींवा मंडल की बैठक लेंगे। शाम 4 बजे खरोरा मंडल की बैठक का आयोजन पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल के कार्यालय में किया जायेगा। और शाम 6:00 बजे विधानसभा मंडल की बैठक शीतल बड़ी, आमा सिवनी में की जायेगी। जिसमे मंडल लेवल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में आम निर्वाचन के लिए सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है। आयोग ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी डॉ. एम.टी. रेजु को सामान्य प्रेक्षक, भारतीय पुलिस सेवा के 2011 बैच के अधिकारी एम. राकेश चंद्र कलासागर को पुलिस प्रेक्षक और भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 2014 बैच के अधिकारी संदीप मोंडल को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। भारत निर्वाचन आयोग ने राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के शशि रंजन को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। पथरिया विकासखंड के ग्राम चंदखुरी में विकासखंड स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मानव श्रृंखला बनाकर लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार एसडीएम पथरिया श्री बी. आर. ठाकुर ने लोकसभा निर्वाचन में सहभागिता के लिए मतदाताओं को शपथ दिलाई और ‘‘शत-प्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान’’ का संदेश दिया। स्वीप कार्यक्रम के तहत ग्राम चंद्रखुरी में मतदाता जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला, मेहंदी, रंगोली और सेल्फी प्रतियोगिता सहित विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही 07…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में लगातार स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जिले में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल किया सके। इस मतदान जागरूकता अभियान में समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत स्तरीय गठित समिति, स्कूल एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी अहम भूमिका निभा रही है। मेंहदी-रंगोली, पोस्टर, बैनर, रैली, नुक्कड़, नाटक सहित विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को 07 मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन में सहभागिता सुनिश्चित करते हुए शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा…
सेमीफाइनल मैच में जिला प्रशासन ने पत्रकार इलेवन और जिला पंचायत ने पुलिस प्रशासन की टीम को किया परास्त खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के लिए 30 मार्च से स्वीप टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 02 अप्रैल को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में जिला प्रशासन व पत्रकार इलेवन और जिला पंचायत व पुलिस प्रशासन की टीम के बीच सेमीफाईनल मैच आयोजित हुआ। इसमें जिला प्रशासन ने पत्रकार इलेवन और जिला पंचायत ने पुलिस प्रशासन की टीम को परास्त करते हुए जीत…
मुहावरा, ठीकरा फोड़ना मतलब, जिम्मेदारी वहन करना होता है, जिसे छत्तीसगढी हाना कहा जाता है- घनश्याम तिवारी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, भाजपा द्वारा नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत जी के विशुद्ध छत्तीसगढिय़ा वाक्यों के बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। वरिष्ठ प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत के बयान को तोड़-मरोडक़र प्रचारित-प्रसारित किया गया है, जिन लोगो को छत्तीसगढ़ की रीति-नीति, संस्कृति व मुहावरो का ज्ञान नहीं है, वह उनके सरल सहज व विशुद्ध छत्तीसगढिय़ा वाक्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत कर छवि धूमिल करने…
गृह मंत्री के हाथ में प्रदेश की कानून व्यवस्था उन्हीं के मौजूदगी में भाजपा के कार्यकर्ता कानून तोड़ रहे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का यह कैसा विरोध प्रदर्शन है नेता प्रतिपक्ष के बंगले के दरवाजा को तोड़कर भाजपा कार्यकर्ता घुसने की कोशिश कर रहे थे। गृह मंत्री विजय शर्मा भीड़ का नेतृत्व करते है और भीड़ नेता प्रतिपक्ष के बंगला में तोड़-फोड़ की कोशिश करती है और पुलिस दबाव में मूकदर्शक बने रहती है। गृह मंत्री के हाथ में तो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर संयुक्त कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम, वीवीपैट, वेयर हाउस के रखरखाव की सुरक्षा व्यवस्था देखी इस दौरान उन्होंने निर्वाचन सामग्री रखरखाव के आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने वेयर हाउस स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के रखरखाव, बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, व्हीव्हीपीएटी मशीन, सीसीटीवी कैमरे, अग्नि से सुरक्षा सहित परिसर की सुरक्षा के दृष्टिकोण को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने कलेक्टरेट परिसर का निरीक्षण किया और आगामी लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए वाहन पार्किंग और…
दूरभाष नंबर 07824-222103 व टोल फ्री नंबर 1950 चौबीसों घंटे करेगा काम खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में विधि व्यवस्था संधारण व आदर्श आचार संहिता को लेकर जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की स्थापना की गई है। जहां पर चौबीस घंटे अधिकारियों व कर्मियों की तैनाती कर दी गयी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने नियंत्रण कक्ष में नियुक्त अधिकारियों व कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात रहने को कहा है। कंट्रोल रूम जिला संयुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक-4 में स्थापित है। तीन पालियों में कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है। कंट्रोल…
जिले के व्यवसायिक केन्द्रो, अस्पताल और आवश्यक जगहों में जागरूकता का सील लगाकर लोगों को मतदान के लिए किया जा रहा जागरूक खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। और जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रशासन सभी नागरिकों तक मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता के तहत एक अनूठी…

