Author: admin

सरकार नक्सलियों से चर्चा के लिए तैयार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छग के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का बयान दुर्भाग्यजनक है, माननीय प्रधानमंत्री जी के संदर्भ में इस तरह से कहना बहुत गलत है, फिर से ऐसी बयानबाजी की तो पर्याप्त जवाब दिया जाएगा। वही बीजपुर मुठभेड़ पर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार नक्सलियों से चर्चा के लिए तैयार है। हम इस स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान की ओर बढ़ना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि बस्तर का हर गांव वर्तमान समय की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राप्त करें। हमें यह समझना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। भोर लैलूंगा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर कोडासिया छापरपानी मार्ग पर दो व्यक्तियों को कृषक मवेशियों को क्रूरता पूर्वक मारते पीटते बूचडखाने ले जाते समय पकड़ा गया है। रात्रि थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति कृषक मवेशियों को भूखे प्यासे मारते पीटते क्रूरता पूर्वक हांकते हुए जंगल के रास्ते अन्य राज्यों के बुचडखाना ले जा रहे हैं। सूचना पर रात्रि गस्त दौरान थाना प्रभारी द्वारा अलग-अलग रास्तों पर स्टाफ लगाया गया। सुबह करीब 04.30 बजे ग्राम कोडासिया छापरपानी के बीच दो व्यक्ति आरोपी (1) फतेराम सिदार…

Read More

भाजपा चुनाव आयोग से करेगा शिकायत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नेता प्रतिपक्ष और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणदास महंत बुधवार को भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस नेता चरणदास महंत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। इसे लेकर भाजपा चुनाव आयोग से शिकायत करेगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग कार्यालय शिकायत करने जाएगा। इधर, प्रधानमंत्री मोदी पर कांग्रेस नेता चरणदास महंत के विवादित बयान पर भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पलटवार किया है। उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा, जनता उन्‍हें माफ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान दल का प्रथम प्रशिक्षण 01 से 04 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। 2 अप्रैल को आयोजित मतदान दल के प्रशिक्षण में 19 अनुपस्थित कर्मचारी पाए गए। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर प्रशिक्षण केन्द्र स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय क्रमांक 01 जांजगीर में 10, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अकलतरा में 02, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलौदा में 02, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सारागांव में 03…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज होने के बाद से छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। प्रदेश के दिग्गज नेता लगातार बड़े बयान दे रहे हैं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का भूपेश बघेल को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष महंत के इस बयान के बाद से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत कल पूर्व सीएम भूपेश बघेल की नामांकन रैली में शामिल हुए थे। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल को मोदी को लाठी मारने वाला आदमी बताया। चरण…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। 2 हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले के आरोपी ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जस्टिस पीपी साहू की बेंच में आरोपी की पैरवी करते हुए सीनियर एडवोकेट राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि पूरी कार्रवाई इनकम टैक्स की छापेमारी के आधार पर ईडी ने दर्ज की है। इसमें मनी लॉंड्रिंग का केस नहीं बनता है। सुप्रीम कोर्ट ने इसमें पहले से ही स्थगन दे दिया है। इसके अलावा ईडी ने प्रकरण में चालान पेश कर दिया है। ऐसे में याचिकाकर्ता को जेल में रखना उसके संवैधानिक अधिकारों का हनन है। सभी पक्षों…

Read More

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल रामनवमी पर्व 17 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। हर साल Ram Navami पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल Ram Navami को विशेष उत्साह के साथ मनाया जाएगा, क्योंकि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला रामनवमी उत्सव मनाया जाएगा। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, Ram Navami पर यदि भगवान श्रीराम की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है तो साधक के बिगड़े काम भी बन जाते हैं। इस शुभ मुहूर्त में करें पूजापंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, इस साल रामनवमी तिथि…

Read More

नई दिल्ली। पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म ‘आडु जीवितम: दो गोट लाइफ’ को रिलीज हुए एक हफ्ते का समय बीतने वाला है। फिल्म डोमेस्टिक कलेक्शन में और वर्ल्डवाइड भी अब तक ताबड़तोड़ कमाई करती रही है। भारत के साथ-साथ दुनियाभर में भी ‘आडु जीवितम: द गोट लाइफ’ का दबदबा देखने को मिला। ‘आडु जीवितम’ के मंगलवार का कलेक्शन आया सामने’आडुजीवितम: द गोट लाइफ’ मलयालम फिल्म है, जिसमें एक मजदूर की कहानी दिखाई गई है। पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म के लीड एक्टर हैं। उनकी अदाकारी और स्क्रीन प्रेजेंस का कमाल बड़े पर्दे पर देखने को मिलता है। साउथ फिल्मों के इस सुपरस्टार एक्टर…

Read More

नई दिल्ली। बदलते मौसम में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान सर्दी और जुकाम के साथ ही खांसी की भी समस्या होने लगती है। कई बार ज्यादा दिन ध्यान न दिया गया तो ये कफ हमारे सीने में जम जाता है और फिर सूख जाता है, जिससे हमें खांसी तो आती ही है और सीने में दर्द भी होने लगता है। छाती में जमा ये कफ जो कि अब बलगम का रूप ले चुका है, इसे खत्म करना भी हमारे लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग दवाइयों की मदद लेते हैं,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। युवक की हत्या करने वाले पांच आरोपियों को ​पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 25 मार्च को थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरजा रोड टिकरी खेरवा स्थित मैदान में 20 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक के सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने शव की पहचान सूर्य नारायण उर्फ मिर्ची कोल पिता कोमला कोल के रूप में की थी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर संदेहियों को हिरासत में लिया। इस दौरान आरोपी दुर्योधन विश्वकर्मा उम्र 30, बीरन प्रसाद कोल उम्र 24, उमेश उर्फ छोटू कोल उम्र 20, मदन…

Read More