Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बीजापुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के बाद अब तक कुल 13 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। कल 2 अप्रैल को मुठभेड़ हुई थी। इसके साथ ही पुलिस ने बड़े पैमाने पर अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किये। कोबरा बटालियन के जवानों ने इस पूरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया और इस तरह नक्सलियों से अपना तीन साल पुराना हिसाब भी पूरा कर लिया। बता दें कि कोबरा बटालियन के साथ डीआरजी और सीईआरपीएफ की टीम 1 अप्रैल रात रवाना हुई थी।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संतोष पांडे ने आज राजनांदगांव लोकसभा सीट से अपना नामांकन फॉर्म का एक सेट दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव और वरिष्ठ नेता सुरेश एच लाल मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के राजनांदगांव लोकसभा उम्मीदवार वर्तमान सांसद संतोष पांडे ने राजनांदगांव लोकसभा सीट से अपने नाम निर्देशन पत्र का एक सेट आज दाखिल किया है। वह भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश एच लाल के साथ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त महिलाओं के खाते में आज आएगी। महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारी इसके लिए तैयारी में जुट गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को प्रदेश में महतारी वंदन योजना की शुरूआत की थी। राज्य में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक माह एक-एक हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया जाएगा।राज्य सरकार ने दूसरी किस्त एक अप्रैल को महिलाओं के खाते में डालने की तैयारी की थी, लेकिन वित्तीय वर्ष समाप्त होने की वहज से तिथि को बदल दी गई थी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर…

Read More

भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली और चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को किया जाएगा। राज्य में 11 लोकसभा सीटों मतदान होंगे। इनमें बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के दो जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में भी शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा।हमारी सरकार ने मात्र 3 महीने में मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया। गारंटी में जो बचे हुए, जैसे 500 रूपये में गैस सिलेंडर, भूमिहीन मजदूरों को सालाना दस हजार रूपये देने के वादे को भी लोकसभा चुनाव के बाद सांय-सांय पूरा करेंगे। इसलिए लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जिताएं। आज बेमेतरा के परपोड़ी, साजा में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ये बात कही। श्री साय ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में आप सभी ने भारी मतों से विजय बघेल को जीत दिलाई थी. इस बार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भाजपा सरकार के नई शराब नीति पर जमकर हमला करते हुए कहा कि हवाई अड्डा में भी शराब का अड्डा बनाने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार का सिर्फ एक ही लक्ष्य है कि शराब की बिक्री ज्यादा से ज्यादा करना और 2024-25 में करीब 11000 करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्त करना। पूर्ववर्ती भाजपा के 15 साल के सरकार में जो दौर था वही फिर से वापस आ रहा है, छत्तीसगढ़ के भोली भाली जनता को नशा के गर्त में धकेलने का पूरा इंतजाम किया जा रहा है राज्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय सरकार महतारी वंदन योजना में छल कपट खेल बंद करे, तारीख पर तारीख देकर महिलाओं को परेशान न करे उनका उपहास न उड़ाये बल्कि सीधा चार महीने की बकाया 4000 रु की राशि एक मुश्त 3 अप्रैल को खाता में जमा कराये। महतारी वंदन योजना की किस्त की राशि के साथ पूर्व से जिन महिलाओं को वृद्धा पेंशन एवं परित्यक्ता पेंशन की 500 रु की राशि मिल रही थी उन पेंशनधारियों को 4 महीने का पेंशन राशि 2000 रु और महतारी वंदन योजना 4000 रु…

Read More

स्कूल में शिक्षकों को रहना होगा उपस्थित खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर।भीषण गर्मी को देखते हुए अब स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए राज्य शासन ने समय में परिवर्तन कर दिया है। स्कूल अब सुबह 7:30 से दोपहर 11:30 तक लगेंगे। क्योंकि देखा जा रहा है कि लगातार गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है, दोपहर के वक्त चिलचिलाती धूप विद्यार्थियों को परेशान कर रही है, ऐसे में शासन ने विद्यार्थियों को सुविधा देते हुए समय में बदलाव कर दिया है। यह बदलाव बुधवार से लागू हो जाएगा। लेकिन शिक्षकों को इस समय निर्धारण से दूर रखा गया है, क्योंकि चुनाव…

Read More

इच्छुक मतदाता को 12 से 17 अप्रैल तक देना होगा आवेदन खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हेतु 10 सेवाओं को अनिवार्य सेवा के रूप में अधिसूचित करते हुए इनके कर्मचारियों को पहली बार डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा दी जा रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा 10 अनिवार्य सेवाएं जैसे कि स्वास्थ्य, विद्युत, ऐसे मीडिया कर्मी जिन्हें प्राधिकार पत्र जारी होगा, रेल परिवहन, बीएसएनएल, डाक एवं टेलीग्राम विभाग, दूरदर्शन, ऑल इण्डिया रेडियो, छ.ग. राज्य सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित एवं भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी-कर्मचारी डाक मतपत्र का उपयोग कर सकेंगे। मतदाता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। साय सरकार ने तीन माह में 16000 करोड़ का कर्ज ले लिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 13000 करोड़ शुरूआत में कर्ज लेने वाली साय सरकार ने रिजर्व बैंक से फिर 3000 करोड़ का नया कर्ज ले लिया है सरकार चलाने वालों को तीन माह में ही पसीना निकल गया। तथा सरकार का आर्थिक प्रबंधन गड़बड़ा गया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 5 सालों में जनता के खाते में सीधे 2 लाख करोड़ डाला था। वर्तमान सरकार ने बेरोजगारी, गोबर खरीदी, गोठान संचालन, युवा मितान क्लब सभी कुछ बंद कर…

Read More