खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना जगरगुण्डा से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम तारलागुड़ा, कोरमेटा व आस-पास क्षेत्र की रवाना हुए थे। अभियान के दौरान कोरमेटा टेकरी के पास से एक संदिग्ध महिला पुलिस पार्टी को अपने ओर आते देखकर छिपते हुए भागने लगे जिसे महिला सुरक्षा कर्मियों के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ी गई।
पूछताछ करने पर अपना नाम लेकाम पालो पति स्व. लेकाम हुन्गा निवासी पीडिय़ा थाना गंगालूर का होना तथा प्रतिबंधित नक्सल संगठन में सीएनएम सदस्य के पद कार्य करना स्वीकार किया। नक्सल संगठन में कार्य करना बताये जाने से थाना जगरगुण्डा लाकर नक्सल रिकार्ड की जांच करने पर लेकाम पालो थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत 20 दिसंबर 2023 को रोड निर्माण कार्य मे लगे वाहन पर आगजनी करने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल रही है। घटना के संबंध में थाना जगरगुण्डा में पूर्व से अपराध क्रमांक 08/23 धारा 147, 148, 149, 323, 431, 435, भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट भादवि. 25, आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। उक्त महिला आरोपी के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए आज गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

