Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजिम। डिप्टी सीएम अरुण साव ने दीपक बैज पर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भगदड़ को दीपक बैज रोक नहीं पा रहे हैं। रोज हजारों सैकड़ों की संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं। कांग्रेस ने विधानसभा में दावा किया था कि अब की बार 75 पर हवा निकल गई थी। फिर हवा निकले वाली है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शून्य पर आउट होने वाली है। बता दें कि डिप्टी सीएम गरियाबंद के राजिम में चुनावी दौरे पर हैं। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। पीएम मोदी ने सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित किया। जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, भाजपा ने जब मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था, तब अंबिकापुर में ही आपने लाल किला बनाया था। कांग्रेस की टोली ने उस समय मुझ पर हमला बोल दिया था, बात का बवंडर बना दिया था। लेकिन मोदी लाल किले पर पहुंचा और राष्ट्र के नाम संदेश दिया। आज अंबिकापुर क्षेत्र फिर वही आशीर्वाद दे रहा है-फिर एक बार मोदी सरकार। कुछ महीने पहले मैंने आपसे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था,…
हिंदू धर्म में अन्न को देवता के समान पूजनीय माना गया है। यही कारण है कि इसे न सिर्फ खाते समय बल्कि बनाते समय कुछेक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी माना गया है। मान्यता है कि जो कोई अन्न का आदर करते हुए उसे अपने यहां पकाता और खाता है, उसके यहां दिन दोगुनी-रात चौगुनी बरकत होती है। घर में मां अन्नपूर्णा देवी की कृपा हमेशा बरसती रहे और आपके अन्न का भंडार कभी खाली न हो, आइए इसके लिए भोजन पकाने से लेकर खाने का सही नियम और उपाय विस्तार से जानते हैं। भोजन पकाने का नियमहिंदू मान्यता…
नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर बड़े मियां छोटे मियां और मैदान कब्जा जमाए बैठी हुई हैं। अक्षय कुमार और अजय देवगन एक साथ ईद पर अपनी फिल्में लेकर आए। बॉक्स ऑफिस पर ये टकराव साल 2024 का सबसे बड़ा क्लैश साबित हुआ। हालांकि, खामियाजा बड़े मियां छोटे मियां और मैदान दोनों के बिजनेस को सहना पड़ा। इस बीच क्रू मौके का फायदा उठाते हुए नजर आई। करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर क्रू मार्च के अंत में रिलीज हुई थी। फिल्म ठीक- ठाक कमाई कर रही थी, लेकिन सिर पर बड़े मियां छोटे मियां और मैदान का खतरा मंडरा…
नई दिल्ली। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही मच्छरों (Mosquito) का आतंक भी काफी बढ़ गया है। मच्छर कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकते हैं। मलेरिया (Malaria) इन्हीं गंभीर बीमारियों में से एक है, जो गंभीर मामलों में मौत तक का कारण बन सकती है। मलेरिया के अलावा मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के लिए जिम्मेदार होते हैं। हालांकि, मलेरिया इनमें सबसे आम हैं। ऐसे में इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया (World Malaria Day 2024) मनाया जाता है। ऐसे में इस मौके पर आज जानेंगे कुछ ऐसे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के संपन्न कराने में फोर्स की अहम भूमिका होती हैल जिसके तारतम्य में बालोद में आए पैरामिलिट्री फोर्स को क्षेत्र के संबंध में जानकारी देकर नगर बालोद में फ्लैग मार्च निकाला गया जो बस स्टैंड, परशुराम चौक, जय स्तंभ चौक, घड़ी चौक, हलदर चौक, मधु चौक, जय स्तंभ चौक से होते हुए दल्ली चौक में समाप्त किया गया। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर, थाना प्रभारी बालोद रवि शंकर पांडे एवं सीआरपीएफ के 150 अधिकारी व जवान उपस्थित रहे इस दौरान प्रशासन द्वारा चलाए जा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण छग से दक्षिण केरल तक द्रोणिका मध्य महाराष्ट्र से केरल तक औसत समुुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से वर्षा हो रही।रात को मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।आज भी राजधानी समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने व वज्रपात की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा निर्वाचन का चुनावी शोर गुल मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व 24 अप्रैल की शाम 6 बजे से थम जाएगा। इस अवधि के बाद चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार या राजनीतिक दल अपने चुनावी प्रचार के लिए न तो जुलूस एवं आम सभाएं आयोजित कर सकेंगे और न ही लाउड स्पीकर का उपयोग कर सकेंगे। दूसरे चरण के चुनाव में कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें राजनांदगांव से कुल 15 प्रत्याशियों में से 13 पुरुष, दो महिला, महासमुंद से 17 प्रत्याशियों में से 16 पुरुष और एक महिला व कांकेर से नौ प्रत्याशियों में नौ पुरुष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका हैं और सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली हैं। बीजेपी और कांग्रेस आम जनता को साधने पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर छत्तीसगढ़ में दिग्गजों का दौरा भी बढ़ रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 8:30 बजे राजभवन रायपुर से प्रधानमंत्री मोदी रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वे 8:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 8:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रायगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे। सुबह 9:35 बजे रायगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से 9:40 बजे अंबिकापुर के लिए उड़ान भरेंगे। 10.35 बजे अंबिकापुर हेलीपैड पर उनका विमान उतरेगा।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। सक्ती और धमतरी जिले में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वे रायपुर आ गए हैं। आज वे राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। यह पहला मौका है जब कोई प्रधानमंत्री राजभवन में रात बिता रहे हैं। राजभवन में उनकी सुरक्षा का खासा ख्याल रखा गया है। राजभवन से लगी सभी सड़कों को बंद कर दिय़ा गया है। वहीं अब उनके रात्रि भोजन को लेकर भी जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी पीएम सिंपल डाइट लेगे। वे रात के भोजन में…

