खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका हैं और सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली हैं। बीजेपी और कांग्रेस आम जनता को साधने पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर छत्तीसगढ़ में दिग्गजों का दौरा भी बढ़ रहा हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 8:30 बजे राजभवन रायपुर से प्रधानमंत्री मोदी रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वे 8:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 8:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रायगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे। सुबह 9:35 बजे रायगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से 9:40 बजे अंबिकापुर के लिए उड़ान भरेंगे। 10.35 बजे अंबिकापुर हेलीपैड पर उनका विमान उतरेगा। 10:40 बजे अंबिकापुर हेलीपैड से सड़क मार्ग से पीजी कालेज मैदान पहुंचेंगे। 10:45 से 11:25 तक आमसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे रायगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

