Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने की दलील के साथ पूर्ववर्ती सरकार की तरफ से प्रदेश भर में बोरे-बासी दिवस का आयोजन किया जाता था। तत्कालीन भूपेश बघेल की सरकार में यह दिवस हर साल के पहले मई को मनाती थी। इस मौके पर राज्य भर के कांग्रेस नेता और अधिकारी-कर्मचारी बोरे बासी खाकर इस दिवस को मनाते थे। एक मई मजदूर दिवस होने की वजह से सरकार की दलील थी कि वह इस माध्यम से श्रम शक्ति को भी नमन कर रहे हैं। लेकिन अब प्रदेश में सरकार और हालात दोनों बदल चुके हैं। लिहाजा इस बार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह को हिरासत में लिया है, पुलिस के गिरफ्त में आया ये वाहन चोर गिरोह दुर्ग और रायपुर के रहने वाले हैं, इन चारों शातिर चोरों के पास से 10 मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा बरामद की गई है, जप्त की गई सभी वाहनों की कीमत 5 लाख 45 हजार बताई जा रही है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से दुर्ग पुलिस को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लगातार वाहन चोरी की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने एक टास्क टीम का गठन किया, यह टास्क टीम जेल से रिहा होने वाले सभी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा सीटों में प्रचार के लिए भाजपा-कांग्रेस ने ताकत झोंक दी है। अंतिम चरण के लिए बड़ी चुनावी सभाओं का आगाज हो चुका है। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा होगी, वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक मई को कोरबा लोकसभा के अंतर्गत कटघोरा में सभा लेंगे। जांजगीर-चांपा लोकसभा के भालेराव मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ शिवकुमार डहरिया के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे। दरअसल, प्रदेश में 7 मई को तीसरे चरण के चुनाव होने हैं। इसलिए उन लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार करने के लिए केंद्रीय नेता लगातार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दो चरणों के मतदान के बाद 191 सीटों पर प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में रिकार्ड हो चुका है। लेकिन अब चुनाव धीरे-धीरे उस ओर बढ़ रहा है, जहां 2019 में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने रिकॉर्ड सफलता पाई थी। इसलिए तीसरे चरण के लिए 07 मई को 94 सीटों के लिए होने वाले मतदान तक लोकसभा चुनाव 2024 के पूरे रंग में आ जाने के आसार हैं। इसी कड़ी में सीएम विष्णुदेव साय आज रायगढ़, जांजगीर चांपा और अहिवारा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम साय तीनों जिलों में बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और भाजपा…
सरकार बतायें कितनी और किन महिलाओं के खाते में पैसा डाला गया केंद्र में सरकार बनने पर कांग्रेस देगी महिलाओं को 8333 रू. महिना खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महतारी वंदन में 75 प्रतिशत महिलाओं को दूसरी किश्त की राशि अभी तक नहीं मिली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वोट लेने के लिये मुख्यमंत्री तीसरी किश्त की राशि के संबंध बयान दे रहे है। कांग्रेस ने मांग किया है कि सरकार बतायें महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त कितने महिलाओं के खाते में डाला गया। जिन महिलाओं को पहली किश्त मिली थी उनमें से अधिकांश महिलाओं को अभी…
भिलाई स्टील प्लांट में फर्जी अंकसूची और झूठे दस्तावेज के आधार पर ली अनुकंपा नियुक्ति, आरोपी गिरफ्तार
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में फर्जी अंकसूची और झूठे दस्तावेज के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति पाकर नौकरी करने वाले बीएसपी कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला भट्ठी थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बीएसपी कर्मी किशन लाल टंडन के खिलाफ उसके बड़े भाई मंथीर राम टंडन ने शिकायत की थी। उनका कहना था कि उसके पिता के मेडिकल अनफिट होने पर छोटे भाई ने बीएसपी में नौकरी के लिए फर्जी दस्तावेज जमा कराए थे। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी बीएसपी कर्मी किशन लाल को सोमवार को गिरफ्तार…
कहा- भाजपा जनता विरोधी और कांग्रेस जनता का हितैषी है खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए अब छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार तेज हो गया है, सभी वरिष्ठ नेता बिलासपुर पहुंचकर जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बिलासपुर पहुंचे। राहुल गांधी ने अपने भाषण के जरिये दलितों पिछड़ों आदिवासियों को आरक्षण के मुद्दे पर साधने की कोशिश करते हुए जनता से कांग्रेस के लिए जनसमर्थन मांगा और लोगों से बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी देवेंद्र यादव के पक्ष में मतदान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा का चुनाव प्रचार जारी है। विभिन्न क्षेत्रों में नेताओं के कार्यक्रम हो रहे हैं और इसके माध्यम से जनता तक बात पहुंचाई जा रही है। जिला मुख्यालय कोरबा से 35 किलोमीटर दूर करतला में भाजपा ने आम सभा का आयोजन किया। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडे ने मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने सभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि सभी तरफ भाजपा के लिए अच्छा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जांजगीर पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि 2 व्यक्ति नया बस स्टैंड जांजगीर से अवैध के पास मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री हेतु ग्राहक ढूंढ रहे है। सूचना पर विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आरपीएफ टीम को सुचना देकर संयुक्त टीम के साथ रेड कार्यवाही किये घटना स्थल नया बस स्टैंड जांजगीर में दो व्यक्ति मिले जिन्हें पकड़ कर पुछताछ करने पर मुन्ना कुमार कहार निवासी बिहार एवं गोविंद यादव निवासी उत्तर प्रदेश का होना बताये जिनके पास से दो बैग के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की दो चरणों पर मतदान हो गए हैं। वहीं, अंतिम चरण का मतदान 7 मई को होना है। चुनाव के बीच भी राजनीतिक पार्टी के दिग्गज एक-दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, कि हिंदुस्तान में अगर कोई झूठ बोलता है तो वो दाढ़ी वाला है। कांग्रेस महात्मा गांधी के रास्ते पर चलती है और भाजपा नाथू राम गोडसे के रास्ते पर। लखमा ने आगे कहा, देवेंद्र…

