खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह को हिरासत में लिया है, पुलिस के गिरफ्त में आया ये वाहन चोर गिरोह दुर्ग और रायपुर के रहने वाले हैं, इन चारों शातिर चोरों के पास से 10 मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा बरामद की गई है, जप्त की गई सभी वाहनों की कीमत 5 लाख 45 हजार बताई जा रही है।
दरअसल पिछले कुछ दिनों से दुर्ग पुलिस को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लगातार वाहन चोरी की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने एक टास्क टीम का गठन किया, यह टास्क टीम जेल से रिहा होने वाले सभी अपराधियों पर निगाह रख रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति जो पूर्व में रायपुर से वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार हुए थे, वे दोनों चोरी किए गए वाहन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश भी कर रहे थे।
ऐसे में पुलिस ने दोनों वाहन चोरों को धर दबोचा। इनसे पूछताछ की गई. तब उन्होंने स्वीकार किया कि चोरी के वाहन को खपाने की उनकी प्लानिंग की जा रही है बताया जा रहा है, कि यह चारों चोर वाहनों को चोरी करने के बाद उड़ीसा भेज देते थे और उड़ीसा में इन वाहनों को बेच दिया करते थे, फिलहाल पुलिस ने इन सभी के पास से वाहनों को जप्त कर लिया है और विवेचना की जा रही है।

