Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। अब कोई भी जरूरतमंद जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र घर बैठे बनवा सकेगा। भारत के महापंजीयक कार्यालय ने जन्म व मृत्य प्रमाण पत्र पंजीयन के लिए नया आनलाइन पोर्टल सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू किया गया है। इस पोर्टल में ऐसे ढ़ेर सारे फीचर्स डाले गए हैं जो आम जनता के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हो रहा है। खासतौर से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना इसके माध्यम से बहुत ही सरल हो गया है। कोई भी इन प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए पोर्टल का उपयोग कर सकेगा। इसके साथ ही जरूरी प्राथमिकता पूरी करने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि डॉ. चरणदास महंत ही नहीं समूची कांग्रेस को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न केवल संविधान का पाठ पढ़ने की जरूरत है, बल्कि आपस में झगड़कर पार्टी को बिखराव की कगार में पहुंचा चुके कांग्रेस के इन नेताओं को राजनीतिक सूझबूझ, पार्टी संचालन, नेतृत्व क्षमता जैसे पाठ भी मोदी जी से पढने की जरूरत है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मोदी जी को गाली देना, अपशब्द कहना कांग्रेसियों की परंपरा बन चुकी है। महंत डॉ. चरणदास ने भी इसी परंपरा का निर्वाह किया है। दरअसल डॉ. महंत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। रायपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कल दिनांक 03.05.24…
नई दिल्ली। सिनेमाघरों में हिंदी फिल्में एक दूसरे को कंपीट करने में लगी हैं। अक्षय कुमार की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 100 करोड़ क्लब में खुद को शामिल करने की होड़ में है, तो वहीं अजय देवगन की ‘मैदान’ भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के प्रयास में है। इस बीच दक्षिण राज्य से आई ‘अरनमनई 4’ कुछ बड़ी फिल्मों को टक्कर देती नजर आ रही है। ‘अरनमनई’ साउथ सिनेमा की बहुचर्चित फ्रेंचाइजी में से एक है। इस फिल्म की लीड स्टार कास्ट में राशि खन्ना और तमन्ना भाटिया हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे…
नई दिल्ली। आंवला पोषक तत्वों से भरपूर एक फल है, जिसे लोग कई तरह से अपनी डाइट में शामिल करते हैं। स्वाद में हल्का खट्टा होने की वजह से कई लोग इसे काफी पसंद करते हैं। अपने ढेर सारे गुणों की वजह से यह आयुर्वेद जैसी पारंपरिक चिकित्सा में भी इस्तेमाल किया जाता है। लोग इसे आमतौर पर अचार, मुरब्बा या चटनी के रूप में खाते हैं। इसे खाने से जितने फायदे मिलते हैं, उतना ही लाभ इसका रस पीने से मिलता है। आइए जानते हैं रोजाना खाली पेट आंवले का जूस पीने के फायदे- कोलेस्ट्रॉल कम करेशरीर में कोलेस्ट्रॉल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। खनिज विभाग की टीम ने सप्ताह भर में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के मामले में नौ प्रकरण दर्ज किए हैं। इन मामलों में खनिज उत्खनन कर रहे एक जेसीबी सहित परिवहन में लगे 9 हाइवा जब्त किया गया है। मामले खनिज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लगभग 3 लाख रुपए जुर्माना प्रस्तावित किया गया है। जानकारी के अनुसार, विभाग की टीम लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर जांच की जा रही है। टीम ने ग्राम थनौद में दबिश देकर जांच की तो अवैध रूप से खनिज उत्खनन करते एक जेसीबी पकड़ाया। वहीं मौके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। तारबाहर क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक पीलिया के मरीज मिलने के बाद अब नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक दूसरे पर बीमारी फैलने को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अमित मिशन के दूषित जल से पीलिया फैलने का दावा कर रहे हैं वही नगर निगम अधिकारी पानी के साफ होने का हवाला देकर दूषित भोजन को इसका कारण बता रहे हैं। सीएमएचओ डॉ प्रभात श्रीवास्तव ने बताया की ताबाहर क्षेत्र में पिछले चार दिनों में करीब 25 से अधिक पीलिया के मरीज सामने आ चुके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। बीजेपी के बड़े नेता और स्टार प्रचारक लगातार प्रदेश का दौरा कर जनसभाएं कर रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सूरजपुर जिले में आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दावा किया कि सबका साथ सबका विकास के साथ देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को जनता प्रधानमंत्री बनाएगी। गौरतलब है कि सरगुजा लोकसभा से चिंतामणि महाराज भाजपा की ओर से प्रत्याशी हैं, जिनके समर्थन में अभी हाल में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी के बड़े नेता और स्टार प्रचारक लगातार प्रदेश का दौरा कर जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेमेतरा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और तीनों जिलों में विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। अपनी सभाओं में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनता से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील जनता से करेंगे। सीएम साय आज रायपुर के गुढ़ियारी स्थित पहाड़ी चौक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 2018 विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने लोकलुभावन जन घोषणा पत्र जारी किया था। जिसमें 36 वादे थे, उनको पूरा समय मिला सरकार चलाने का लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। साथ ही 5 सालों में कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। कोयला, बालू, शराब, डीएमएफ राशि में घोटाला जैसे बहुत से घोटाले कर जनता के विश्वास से उतर चुकी थी। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एकजुट होकर काम किया जिसके कारण हमें अच्छी सफलता मिली। मुख्यमंत्री विष्णु…

