Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। पुलिस कार्यालय में एसपी एसआर भगत के निर्देशन में समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के मध्य क्राइम समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमे पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एफआईआर के संबंध में दिशा निर्देश,अज्ञात आरोपियों की पता तलाश करने उनकी गिरफ़्तारी करने , मर्ग संबंधी प्रकरणों का जल्दी निराकरण करनें ,साइबर फ्रॉड रोकथाम एवं आईटी एक्ट के प्रकरणों पर उचित कार्यवाही हेतु समस्त अधिकारीयों को निर्देश दिए गए। जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। क्राइम मीटिंग में अतरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी, डीएसपी गीता वाधवानी, डीएसपी राजेश बागड़े,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस ने 13 मई को होने वाले लोकसभा और ओड़िसा विधानसभा के चौथे चरण के आम चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जारी लिस्ट में चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कवासी लखमा, मोहन मरकाम, लखेश्वर बघेल स्टार प्रचारक बनाया गया है। साथ ही कसडोल विधानसभा के विधायक व साहू समाज (युवा प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू को स्टार प्रचारक बनाया है।
3 महीने में हमारी सरकार ने रॉकेट की तरह काम किया खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारों के साथ वार्ता कर उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इसके बाद उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र का त्यौहार हमारे प्रदेश में समाप्ति की ओर हैं पहले ओर दूसरे चरण मिलाकर 4 लोकसभा सीटों पर मतदान हो गया हैं 7 तारीख को 7 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। बता दे आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार के लिए उनके घोषणा पत्र में बातें कही गई हैं। सभी वादों को एक-एक कर गिनाने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में तीसरे लोकसभा का चुनाव अब नज़दीक है। सभी पार्टी के नेताओं का प्रचार प्रसार जारी हैं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का इस दौरान लगातार ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर हैं। साथ ही चुनावी जनसभाओं को भो संबोधित कर रहें हैं. और बीजेपी नेताओं के पक्ष में प्रचार प्रसार कर मतदान करने की भी अपील कर कर रहें है। इसी कड़ी में आज सीएम साय बरमकेला और सूरजपुर में का दौरा करेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा के तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होना है, ऐसे में सभी पार्टियों दिग्गज नेता लगातार धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं, इसी कड़ी में आज शनिवार को रायपुर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर भाजपा के लिए वोट मांगे। इस रोड शो की शुरुआत शंकर नगर सरदार भगत सिंह चौक से हुई जहां पर बृजमोहन अग्रवाल का भव्य स्वागत हुआ। यहां से उनका काफिला मरीन ड्राइव, दिल्ली माता चौक, अवंती विहार चौक होते हुए एटीएम चौक पहुंच जहां बृजमोहन अग्रवाल ने जनता को संबोधित किया। उसके बाद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। लोकसभा चुनाव जीतने बीजेपी पार्टी अपनी अंतिम चरण की तैयारी में हैं। वही छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार दौरा कर रहे हैं। और आम जनता को रिचार्ज करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में नवागढ़ विधानसभा में प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने पुराने अंदाज में नजर आए। जनसभा को संबोधित करते हुए साय ने कहा कि पिछली सरकार ने पांच साल सिर्फ घोटाले और भ्रष्टाचार किया। पांच सालों तक राज्य में विकास का काम ठप रहा।…
घड़ियाली आंसू ना बहाए भूपेश बघेल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में गौ वंश की हत्या को लेकर कांग्रेस और भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गौठान की दलाली खाने वाले, गौ माता का निवाला छीनकर हजारों गौ हत्या की जिम्मेदार भूपेश बघेल घड़ियाली आंसू ना बहाए। हिम्मत है तो भूपेश बघेल जवाब देकर दिखाएं। कोलकाता के मेयर रहे विकास रंजन भट्टाचार्य ने चौराहे पर बीफ पार्टी का आयोजन किया था। सरेआम गो मांस का भक्षण किया गया। विकास को तब इसका पुरस्कार…
कांग्रेस पार्टी का एक नारा है सुरक्षा भी देंगे, विश्वास भी लायेंगे और विकास भी करेंगे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय रायपुर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि लोकतंत्र का पावन पर्व चल रहा है और छत्तीसगढ़ में उसका तीसरे चरण के लोकसभा के चुनाव होने जा रहा है। जिस तरह से रायपुर छत्तीसगढ़ में मौसम का पारा बढ़ रहा है, उसी तरह से चुनाव का पारा भी बढ़ रहा है। प्रदेश में 9 में से 7 सांसद की टिकट काटकर भाजपा ने सबसे पहले ही हार मान…
कलेक्टर ने मतदाता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा मतदान दिवस को ‘‘दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों (80+) को विशेष सुविधाएं‘‘ उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत आज कलेक्टर कार्यालय से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने मतदान दिवस के दिन उपलब्ध कराये जाने वाले निशुल्क परिवहन व्यवस्था के प्रचार-प्रसार हेतु मतदाता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मतदान केन्द्रवार दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हांकन किया जाकर उनके द्वारा मांगे जाने पर मतदान दिवस…
‘घर आ जा संगी‘‘ कार्यक्रम का मिला सकारात्मक परिणाम खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिले में शतप्रतिशत मतदान के संकल्प को सार्थक बनाने के लिए जिला, विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न नवाचारों के साथ अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में पलायन किये मतदाताओं को कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल कुमार रावटे के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन में 07 मई को मतदान करने घर वापस बुलाने के लिए ‘‘घर आ जा संगी अभियान’’ चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के पलायन…

