Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम-नई सुबह, नई शुरूआत एवं अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा कैम्प के स्थापना से नक्सल संगठन में माड़ डिवीजन में सक्रिय 02 लाख के ईनामी प्लाटून नंबर 21 का सदस्य नक्सली मुचाकी जोगा पिता स्व. मुचाकी हिड़मा निवासी ग्राम कंहाईगुड़ा थाना कोंटा ने आज सोमवार को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। ईनामी नक्सली मुचाकी जोगा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में थाना स्टाफ कोंटा का प्रयास रहा है। आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के काकूर-टेकामेट्टा के जंगल में 30 अप्रैल को हुए मुठभेड़ के बाद आज सोमवार को नक्सलियों के पश्चिम सब जोनल ब्यूरो गढ़चिरौली, दंडकारण्य के प्रवक्ता श्रीनिवास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त मुठभेड़ को झूठा करार देते हुए कहा कि हजारों की तादाद में पंहुचे पुलिस ने पूजा-पाठ में आए ग्रामीणों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग कर ग्रामीणों को मारा और 10 नक्सलियों के मारे जाने की झूठी खबर प्रसारित करवाई। जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उस दिन सुबह काकुर और मंगवेड़ा के ग्रामीण अपने पारंपरिक पूजा पाठ करने इक_ा हुए थे, पुलिस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आसना स्थित बस्तर एकेडमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) में विकासखण्ड स्तरीय ईसीसीई के तहत बालवाड़ी के शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण के पहले कार्यक्रम में 03 से 05 मई तक जगदलपुर विकासखण्ड के बालबाड़ी के शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य 05 से 06 साल तक के बच्चों को खेल के माध्यम से शिक्षा देने हेतु दिया जा रहा है। इसके अलावा 06 मई से 08 मई तक विकासखण्ड बस्तर और विकासखण्ड बकावण्ड के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। ओडिशा से गांजा तस्करी कर शहर लाने के बाद खपाने वाले नशे के दो सौदागरो को पुलिस ने धरदबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 52 किलो गांजा बरामद किया गया है। दरअसल, तोरवा थाना प्रभारी राहुल तिवारी को मुखबीर से सूचना मिली कि देवरीडीह सातबहिनिया मंदिर के पास कश्यप बाड़ा में किराए से रहने वाले बिहार के छपरा अंतर्गत ग्राम गोपालगंज निवासी अमित कुमार सिंह और उड़ीसा के बलांगी अंतर्गत ग्राम कंकिल़ा में रहने वाले सुब्रत मिहिर लगातार गांजे का कारोबार कर रहे हैं और देर रात भारी मात्रा में गांजा लेकर आए है। जिस पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की टीम द्वारा लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है, इसी कड़ी में पुलिस ने एक बोलेरो से 11 लाख 80 हजार रूपये कैश बरामद किए है। संदेही वाहन चालक द्वारा रूपयों के संबंध में कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने रूपये जब्त कर लिया है। बता दें बीते रविवार को राजनांदगांव शहर के फरहद चौंक में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इस दौरान यातायात पुलिस के साथ थाना लालबाग पुलिस की टीम ने तेलंगाना राज्य पासिंग बोलेरो से 11 लाख 80 हजार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस का भेदभाव का आरोप गलत, मोदी जी ने छत्तीसगढ़ को बहुत कुछ दिया धर्मांतरण के खिलाफ हम कठोर कानून लाएंगे रायपुर। अगर मैं कहूं कि कांग्रेस ही भ्रष्टाचार की जननी है तो ये कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। आजादी के बाद जितने कांग्रेसी प्रधानमंत्री हुए, उनमें स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक अधिकांश पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। स्व. राजीव गांधी जी के कार्यकाल में बोफोर्स घोटाले के कारण उनकी सरकार चली गई। यहां तक कि खुद राजीव गांधी स्वीकार करते थे कि मैं दिल्ली से 1 रुपए भेजता हूं, तो लोगों तक केवल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कल होने वाले मतदान के लिए बिलासपुर जिले के कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में जुआ खेलने लगे। इनके साथ कुछ सरकारी कर्मचारी भी जुआ खेलने लगे, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। दरअसल, आज कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम से मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री वितरण होना था। इनमें पुलिसकर्मी भी ड्यूटी के लिए शामिल थे। इस दौरान वे सरकारी कर्मियों के साथ मिलकर जुआ खेलने लगे जिसका वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए प्रदेश के सभी वयस्क नागरिकों से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। राज्यपाल ने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक मतदाता को सहभागी बनना चाहिए। देश के संविधान ने वयस्क नागरिकों को मत देने का अधिकार सौंपा है उसका उपयोग जिम्मेदारी पूर्वक करना चाहिए। सभी नागरिकों का कर्त्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 7 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कल 7 मई को मतदान होना है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर 7 मई को वोटिंग होगी। छत्तीसगढ़ के 7 सीटों में वोट डाले जाएंगे। जिसमें रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। वहीं आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 39…
नई जिम्मेदारी मिलने पर उत्साहित हैं महिलाएं, कहा बखूबी निभाएंगे जिम्मेदारी खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में लोकसभा निर्वाचन के लिए 06 विधानसभाओं में 60 संगवारी मतदान केन्द्र बनाएं गए हैं। इन केन्द्रों में मतदान से लेकर सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी महिलाएं ही संभालेंगी। कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से आज मतदान दलों को सामग्री वितरण कर मतदान केन्द्रों की ओर रवाना किया गया। संगवारी मतदान केन्द्र की जिम्मेदारी मिलने पर महिलाएं उत्साहित हैं। महिलाओं ने कहा कि मतदान कराने की इस महती जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।

