खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम-नई सुबह, नई शुरूआत एवं अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा कैम्प के स्थापना से नक्सल संगठन में माड़ डिवीजन में सक्रिय 02 लाख के ईनामी प्लाटून नंबर 21 का सदस्य नक्सली मुचाकी जोगा पिता स्व. मुचाकी हिड़मा निवासी ग्राम कंहाईगुड़ा थाना कोंटा ने आज सोमवार को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
ईनामी नक्सली मुचाकी जोगा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में थाना स्टाफ कोंटा का प्रयास रहा है। आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय करवाये जायेंगें।

