Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग ज़िले के नेहरू नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भारत विकास परिषद ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में 17 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा और अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने का वचन लिया। 17 निर्धन कन्याओं का कराया गया सामूहिक विवाह, भारत विकास परिषद भिलाई के द्वारा कराया गया। अक्षर तिथि के अवसर पर भारत विकास परिषद के द्वारा भिलाई के नेहरू नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में 17 जोड़ों का शादी कराया, शादी में वैवाहिक जोड़े को घर का सामान सहित राशन सामान भी भेंट स्वरूप…

Read More

भाजपा छत्तीसगढ़ के साधु संतों का अपमान कर रही है पीएमश्री स्कूल बनाना है तो नये स्कूल खोले ले, आत्मानंद स्कूल ही क्यों? खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वामी आत्मानंद स्कूलों का नाम बदले जाने का कांग्रेस हर स्तर पर विरोध करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि स्वामी आत्मानंद जी छत्तीसगढ़ में जन्में एक विद्वान संत और विश्वविख्यात आध्यात्मिक व्यक्तित्व थे और इसीलिए कांग्रेस की सरकार ने इस योजना का नाम उनके नाम पर रखा था। अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार उनके नाम को हटाना चाहती है। शासन की ओर से ‘स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना’ का नाम बदलकर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम सामने आने के बाद उसका असर भी नजर आने लगा है।12वीं की परीक्षा में फेल होने के बाद एक किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला पामगढ थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदरी का है, जहां शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कुटरा में 12वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली लड़की का शव घर में पंखे में लटका हुआ मिला। बताया गया कि लड़की परीक्षा में दो विषयों में फेल हो गई थी, जिसकी वजह…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। हिंदू आबादी घटने के मामले में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, डेमोग्राफी का चेंज होना किसी भी स्थान के लिए बड़ा खतरा होता है। हिंदुओं की सही सुनता के कारण ही पूरा अल्पसंख्यक समुदाय फल फूल रहा है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि, हिंदुओं की जनसंख्या कम होना यह भी चिंता का विषय है। मैं यह कह सकता हूं कि, हिंदुओं की संख्या कम होने से देश में अराजकता आएगी। हिंदुओं की जनसंख्या 7% कम हुई है और जिनकी जनसंख्या…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उनमुलन अभियान के तहत मुखबीर से आसूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बर्रेम व पोटाली जाने वाले रास्तें पर नक्सलियों द्वारा आईईडी लगाये जाने की सूचना मिलने पर तस्दीक हेतु डीआरजी एवं बस्तर फाईटर दंतेवाड़ा के बल एरिया सर्चिंग हेतु थाना अरनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम समेली, केड़ापारा, बर्रेम, नीलावाया एवं पोटाली की ओर रवाना होकर समेली से बर्रेम जाने वाली व अरनपुर से पोटाली जाने वाली मार्ग पर बारिकी से सर्चिंग करने पर दो अलग-अलग रास्तो में नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिये ग्राम समेली से बर्रेम जाने वाली रास्ते…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के नगरनार थाना क्षेत्र अंर्तगत नगरनार से मामा-भांजा ने मिलकर सूने मकान से अलमारी का ताला तोड़कर 10 लाख रुपए के गहने और नगदी पार कर दिए। चाेरी के इस पैसों से एक ने गोवा जाकर जमकर अय्याशी की। वहीं अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरनार के रहने वाले सुरेंद्र कुमार देवांगन अपने परिवार के साथ कहीं बाहर गए थे। मकान में ताला जड़ा हुआ था। जब कुछ दिनों के बाद वे घर पहुंचे तो देखा ताला टूटा था और सोने चांदी के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंर्तगत जावंगा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक और कार की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार 02 युवकों पवन कड़ियाम और रोहित ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 01 युवक रायचंद गंभीर रूप से घायल है, घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बालुद निवासी युवक पवन कड़ियाम अपने साथी रोहित ठाकुर और रामचंद यादव के साथ बाइक से विवााह कार्यकम में शािमल होने लोहंडीगुड़ा जा रहे थे। गुरुवार की देर रात 11 बजे विपरीत दिशा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत पीडिया के जंगल में आज शुक्रवार सुबह से ही डीआरजी, एसटीएफ एवं सीआारपीएफ की कोबरा बटािलयन के जवनों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है की पीडिया के जंगल में सुरक्षाबलों ने बड़े कैडर्स के नक्सलियों को घेर रखा है, दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग चल रही है। इस मुठभेड की प्रारंभिक जानकारी ही मिली है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्तृत जाानकारी बाद में दी जाायेगी।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में जशपुर के जागेश्वर यादव को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। जागेश्वर बिरहोर समाज के लिए दशकों से काम कर रहे हैं। वे जशपुर के पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें पद्मश्री पुरस्कार मिला है। जशपुर के जागेश्वर यादव की प्रसिद्धि बिरहोर के भाई के रूप में है। आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता यादव ने अपना पूरा जीवन बिरहोर और पहाड़ी कोरवा जनजाति के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने जशपुर में आश्रम की स्थापना की और निरक्षरता उन्मूलन और स्वास्थ्य सेवा के मानकों को बेहतर बनाने का काम किया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने गुरुवार को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट आने के बाद असंतुष्ट छात्र अपना पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन करा सकते हैं। इसके लिए रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के अंदर परीक्षार्थी आवेदन कर सकते हैं। छात्र 24 मई तक पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थी सीजी बोर्ड के ऑफिशल वेबसाइट से आवेदन का प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं।

Read More