खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत पीडिया के जंगल में आज शुक्रवार सुबह से ही डीआरजी, एसटीएफ एवं सीआारपीएफ की कोबरा बटािलयन के जवनों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।
बताया जा रहा है की पीडिया के जंगल में सुरक्षाबलों ने बड़े कैडर्स के नक्सलियों को घेर रखा है, दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग चल रही है। इस मुठभेड की प्रारंभिक जानकारी ही मिली है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्तृत जाानकारी बाद में दी जाायेगी।

