Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के चुनाव संयोजक अशोक बजाज ने कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से फीड-बैक लेने के बाद दावा किया है कि भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ऐतिहासिक बढ़त के साथ चुनाव जीतेंगे। बजाज ने कहा कि मतदाताओं में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है तथा मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान के दिन मतदाताओं ने उत्साह प्रकट किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में राष्ट्रीय व स्थानीय मुद्दे हावी रहे। मतदाताओं ने विकसित भारत व विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए भाजपा पर भरोसा जताया है। बजाज ने कहा कि भाजपा ने पूरे चुनाव के…

Read More

हर इंसान की जिंदगी में सबसे खास शख्स यदि कोई होती है, तो उसकी मां होती है। मां की कमी को किसी भी सूरत में पूरा नहीं किया जा सकता है। दुनिया में सिर्फ मां ही होती है, जिससे हम अधिकारपूर्वक किसी चीज की मांग कर सकते है, लेकिन कई बार हम मां के प्रति अपनी भावनाएं या कर्त्तव्य व्यक्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे में इसके लिए सबसे अच्छा दिन Mothers Day ही होता है। 12 मई 2024 को आप Mothers Day पर इन संदेशों के साथ अपनी भावनाएं शेयर कर सकते हैं। मां की गोद ही है वो…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। तखतपुर ब्लाक के ग्राम नगोई के ग्रामीण इन दिनों में भीषण गर्मी के साथ बिजली गुल होने की समस्या से परेशान हैं। गांव में दो दिन से बिजली नहीं है। ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं। आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बिजली के अभाव में पानी जैसी मुलभूत समस्या से जूझ रहे हैं। मोबाइल तक बंद हो चुका है। फिर भी प्रशासन बेसुध है। ग्रामीणों में इसे लेकर भारी आक्रोश है। ग्राम नगोई में दो दिन से बिजली सप्लाई बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण जनपद सदस्य…

Read More

नई दिल्ली। साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। हाल ही में इस मूवी का पहला गाना रिलीज हुआ, जिसमें एक्टर के स्वैग ने लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म को लेकर चर्चा में अल्लू अर्जुन को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। उनके खिलाफ आंध्र प्रदेश की पुलिस ने केस दर्ज किया है। दरअसल, आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं। नांघाल सीट से अल्लू अर्जुन के दोस्त और वाईएसआरसीपी विधायक शिल्पा रवि उम्मीदवार हैं। ऐसे में उनके चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक्टर…

Read More

नई दिल्ली। सलाद या सब्जी डालकर लाल प्याज का सेवन कई घरों में किया जाता है, लेकिन अगर बात सफेद प्याज की करें, तो इसे लोग कभी कभार ही सब्जी के तौर पर बनाकर खाते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको इस सफेद प्याज के कुछ ऐसे लाजवाब फायदे बताएंगे, जिन्हें जानकर आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। आइए जानते हैं। हार्ट को रखे हेल्दीसफेद प्याज के नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। बता दें, इसके सेवन से शरीर को भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रमोशन में उम्र की सीमा को गलत बताया है। हाई कोर्ट ने सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए है कि या तो नियम बदले या उम्र की सीमा में छूट दें। न्यायालय के इस आदेश से उन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत मिली है जो 45 वर्ष से अधिक होने के कारण पदोन्नति पाने से वंचित हो रही थी। राज्य सरकार ने 2021 में 200 पद तथा 2023 में 440 पद सुपरवाइजरों की भर्ती के लिए निकाले थे। इनमें से 50 प्रतिशत पदों को सीधी भर्ती से भरा जाना था। शेष 50…

Read More

कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, नकली जेवर और कई मोबाइल व सिम जब्त खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के ग्राम बिजरवार में रहने वाले दूध विक्रेता से आधा लीटर दूध लेकर जालसाजों ने चांदी का सिक्का दिया। भरोसा जीतने के बाद जालसाजों ने दूध विक्रेता को नकली सोना थमाकर दो लाख की धोखाधड़ी कर ली। इसकी शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपित को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, नकली जेवर और कई मोबाइल व सिम जब्त किया है। गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंहद ने बताया कि ग्राम बिजवार में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आज मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। अरुण साव शाम 5.30 बजे मुंगेली भाजपा कार्यालय जाएंगे। इस दौरान वे स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल और कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। शाम 7.30 बजे डिप्टी सीएम साव वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद रात 10 बजे तक राजधानी रायपुर लौटेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मदर्स डे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो जारी कर प्रदेश की महतारियों को किया नमन रायपुर। मां के लिए क्या लिखूं, मां ने तो सबको लिखा है। मातृ दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश की सभी महतारियों को सादर प्रणाम… छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदर्स डे के अवसर पर अपने भावों की अभिव्यक्ति करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में वीडियो जारी करते हुए उक्त बातें लिखी। वीडियो में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उनकी माताजी जसमनी देवी के साथ विभिन्न अवसरों का सुंदर चित्रण है। वीडियो में कहा गया है, प्रभु श्रीराम…

Read More

मोदी ने मुख्यमंत्री रहते मुफ्त राशन का विरोध किया था खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में इस जुमले के होर्डिंग्स लगवा दिए हैं कि वह “80 करोड़ लोगों को मुफ़्त राशन“ दे रहे हैं। वास्तव में, राशन 2013 के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदान किया जाता है, जिसे डॉ. मनमोहन सिंह ने पारित किया था और गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका विरोध किया था। 7 अगस्त 2013 को लिखे एक पत्र में, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी…

Read More