Author: admin

ckhabarworld24.-रायपुर। तीन चरणों का चुनाव निपटने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता अब पड़ोसी ओडिशा,झारखंड में प्रचार करने भेजे जा रहे हैं। वैसे सीएम विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरूण साव और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की सभाएं शुरू हो चुकी है। इनके अलावा शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ,प्रेम प्रकाश पांडे, शिवरतन शर्मा साथियों के साथ आज संबलपुर गए है। यहां से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रत्याशी हैं। वहीं केदार गुप्ता के नेतृत्व में दूसरा दल झारखण्ड जा रहा । इन दोनों ही पड़ोसी राज्यों में छत्तीसगढ़ के नेताओं का अच्छा खासा प्रभाव है।  

Read More

नई दिल्ली। सदियों से, लोगों लहसुन के हेल्थ बेनिफिट्स की तारीफ करते आए हैं, और इसका एक कारण भी है और वो है लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन नाम का कंपाउंड। यह कंपाउंड बैकटीरिया से लड़ता है और शरीर को बीमारियों को दूर रखता है। सोने से पहले लहसुन की एक कली जरूर खानी चाहिए यह आपके शरीर का इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग रखता है। आइए यहां जानते हैं, हर रात सोने से पहले लहसुन की कलियाँ खाने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में। हार्ट कंडीशन के लिए बेस्ट है लहसुनलहसुन को सही ढंग से लेने से आप दिल की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना के आरक्षक को आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर एसपी रजनेश सिंह ने निलंबित कर दिया है। आरक्षक के खिलाफ सरकंडा सीएसपी प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट पेश करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर आरक्षक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए यूपी के खूंखार मवेशी तस्करों से पुलिस आरक्षक का संबंध था और वह उन्हें संरक्षण देता था। जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए यूपी के मवेशी तस्करों से पुलिस आरक्षक बबलू बंजारे का लगातार संपर्क था। उसके ही इशारे पर तस्कर जिले से मवेशी की तस्करी करते थे। बता दें कि मवेशी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं जबकि चौथे चरण के लिए मतदान जारी हैं। इस चरण में 10 राज्यों के 96 सीटों पर मतदान होगा। वही इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया हैं। दरअसल पीएम मोदी कल यानि मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। इसी बीच खबर मिली हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन रैली और रोड शो…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वी का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल करीब 39 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी है। इस सभी छात्रों का परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 87.98% रहा है। बोर्ड के अनुसार, इस साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले, 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव के निर्देशानुसर पत्रकार महासंघ की ज़िला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। जिसमें ज़िला अध्यक्ष पंकज दास, महासचिव दुलारे अंसारी तथा बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों की सर्व समिति से पत्रकार महासंघ के विधिक सलाहकार अधिवक्ता भगवानू नायक को नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे स्वीकार करते हुए पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा अधिवक्ता भगवानू नायक को विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की पीड़िता पेट्रोल पंप में काम करती जो 11.05.24 के पेट्रोल पंप में काम करने के दौरान ग्राम पुटपुरा निवासी भुनेश्वर उर्फ बीरू राठौर अपने मोटर सायकल में पेट्रोल डलाने आया और पीड़िता को बेजत्ती करने की नियत से अश्लील इशारे करते हुऐ छेड़छाड़ कर भाग गया पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 424/2024 धारा 354,354,(क) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महादेव बुक ऐप के चलते एक कारोबारी ने रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट बरामद कर लिया गया है। बता दे सुसाइड नोट में महादेव बुक ऐप की आईडी दिलाने के लिए 15 लाख रुपए लिए थे। रकम लेने के बाद भी सटोरिए ने उसे आईडी नहीं दी और उल्टा उसे अलग-अलग नंबरों से कॉल करके जान से मारने की धमकियां देने लगे। इससे परेशान होकर युवक ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर लिया।पुलिस के मुताबिक सेक्टर-2 शंकर नगर निवासी संदीप बग्गा (40) का सेकंड हैंड कार खरीदने-बेचने का कारोबार है।पुलिस ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर राहत की बूंदें बरस पड़ी है। राजधानी में रविवार को दिन में सूरज की किरणों ने खूब तपाया। भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद आसमान में बदली छाने से उमस बढ़ गई. वहीं शाम- रात में आसमान में छाए बादल बरस पड़े। रायपुर में रविवार सुबह 9 बजे के बाद से ही सूरज की किरणों की तपन बढ़ गई थी।जरूरी काम से निकलने वाले सिर पर पूरी तरह से कपड़ा बांधे हुए नजर आए. वहीं, दोपहर 3.30 बजे के बाद मौसम में बदलाव आया, आसमान में बादल छाने लगी। शाम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेरला में सत्र 2023-24 में कक्षा दसवीं में हिन्दी माध्यम में कुल 47 तथा अंग्रेजी माध्यम में कुल 55 विद्यार्थी अध्ययनरत थे। साथ ही कक्षा बारहवीं में हिन्दी माध्यम के 49 तथा अंग्रेजी माध्यम में कुल 6 विद्यार्थी अध्ययनरत रहे। जिन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन में बहुत ही कड़ी मेहनत कर अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करते हुए बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम लाये हैं। बच्चों में परीक्षा को लेकर बहुत ही उत्साह था जिसके परिणाम स्वरूप उन्होंने सफलता भी प्राप्त किया। कक्षा दसवीं में विद्यालय स्तर पर प्रावीण्य सूची…

Read More