Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज जिला पंचायत कवर्धा पहुँचे, जहां उन्होंने अपने जिला पंचायत सदस्य व सभापति पद से दिया इस्तीफा दे दिया है। विजय शर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष सुसीला भट्ट को अपना इस्तीफा सौपा है। आपको बता दें विजय शर्मा वार्ड क्रमांक 09 के जिला पंचायत सदस्य थे, जो 2023 में कवर्धा विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए, साथ ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के पद पर पदस्थ रहकर कार्य कर रहे है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 13.05.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज का एक प्रतिनिधि मंडल आज मंगलवार को छग. राज्य विद्युत वितरण कम्पनी जगदलपुर के कार्यपालन अभियन्ता पीके अग्रवानी से भेटकर जगदलपुर शहर में लगातार हो रहे विद्युत अवरोध पर ध्यान आकर्षित करवाया, जिससे आम नागरिक के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों और लघु उद्योग को संचालित करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। जिसके समाधान पर कार्यपालन अभियन्ता श्री अग्रवानी ने आने वाले कुछ दिनों में व्यवस्थाओं को सुधारने का आश्वासन दिया है। उल्लेखनिय है कि बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में एक दिन में कई बार बेवजह बिजली गुल होने से आम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने आज मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पीडिया मुठभेड़ पर सवाल खड़े करते हुए इसे फर्जी मुठभेड़ बताते हुए कहा गया है कि पीडिया में हुए नरसंहार की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी बीजापुर कड़ी निन्दा करती है और सरकार से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करती है। उनका कहना है की जिस तरीक़े से पुलिस प्रशासन और मौजूदा भाजपा सरकार 12 नक्सलियों को मार गिराने और बारह बोर की 12बंदूके पाए जाने की बात कह रहे हैं, वहीं ग्रामीणों और प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पीडिया के जंगल में 10 मई को लगभग 12 घंटे तक चली नक्सली मुठभेड़ के बाद जवानों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर, घटनास्थल से हथियार समेत 12 शव भी बरामद किए गए थे। इस मुठभेड़ के बाद स्थानीय ग्रामीण समाज सेवी बेला भाटिया और नक्सली सभी एक सुर में मुठभेड़ प्रश्न चिन्ह खड़े करते हुए पीडिया मुठभेड़ को फर्जी बता रहे हैं। पीड़िया नक्सली मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के परिजनों ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि तेंदूपत्ता हमारी आजीविका का साधन है। पीडिया के पास इटावर गांव के कुछ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने कहा कि ग्राम बोड़गा में दो मासूमों की मौत नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईडी ब्लास्ट से हुई। अब यह बात स्पष्ट होती नजर आ रही है कि नक्सली आम आदिवासियों के ही दुश्मन है। दो अबोध बालक आईडी की चपेट में आकर मारे गए, इनके अकाल मृत्यु का पूरा दोष नक्सलियों के ऊपर जाता है। ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईडी से एक कक्षा तीसरी की स्कूली छात्रा भी घायल हुई जिसे नक्सलियों ने उचित इलाज से भी वंचित रखा था। उन्होने कहा कि तथाकथित कुछ मानव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने होर्डिंग हादसे में 14 लोगों की मौत पर दुःख जताया है। उन्होंने X पर लिखा, मुंबई के घाटकोपर इलाके में तेज आंधी के कारण होर्डिंग गिर जाने से 14 लोगों की मौत की खबर अत्यंत ही दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं, साथ ही हादसे में घायल लोगों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बता दें कि मुंबई में सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे तेज आंधी आई। घाटकोपर में 100 फीट ऊंचा और 250 टन वजनी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर-रामानुजगंज। ग्राम पंचायत भवरमाल से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां घर के सामने ही बने डबरी में डूबने से दो साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना से बच्चे के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। कोई विश्वास नहीं कर पा रहा था कि जो बच्चा कुछ देर पहले अपनी बहनों के साथ खेल रहा था। उसकी डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार के सुबह 9:30 बजे के करीब शिवांशु बखला पिता भावेश बखला अपने चार बहनों के साथ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में हैं और काशी के कोतवाल काल भैरव के दर्श करेंगे। इस मंदिर को लेकर कई दिलचस्प मान्यताएं हैं। माना जाता है कि भगवान विश्वनाथ बनारस के राजा हैं और काल भैरव इन प्राचीन नगरी के कोतवाल। यही कारण है कि इन्हें काशी का कोतवाल भी कहा जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि काशी विश्वनाथ के बाद यदि कोई काल भैरव का दर्शन नहीं करता है तो उसकी पूजा अधूरी रहती है। बताया जा रहा है, शायद यही कारण है कि मोदी ने इस बार काल भैरव दर्शन करने का भी फैसला किया है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना क्षेत्र शिवपुर गांव में रविवार की रात पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे लेते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। साथ ही हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि नजदीकी ग्राम शिवपुर निवासी तुलसी पैंकरा और उसकी पत्नी तेजमत पैंकरा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई…

