Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। सूरजपुर में लाइव सुसाइड का एक वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर इलाके में सनसनी फैली हुई है। जिसने भी इस वीडियो को देखा हैरान रह गया कि आखिर नाबालिग ने इस तरह से अपनी मौत का रास्ता क्यों चुना। दरअसल सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर गांव में एक नाबालिक लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और इसका लाइव वीडियो मृतक ने खुद बनाया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद परिजनों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में बीज जात्रा,खरी, माटी त्यौहार के नाम से आदि काल से चला आ रहा पारंपरिक त्यौहार प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रामीणों द्वारा 14 मई से मनाया जायेगा । जिसके तहत 14 मई दिन बुधवार को शेषा मांगने प्रथा का निर्वहन किया जायेगा, जिसमें गांव के गुड़ी-मंदिर से पूजा कर चयनित व्यक्ति को ग्राम भ्रमण के लिए भेजा जाता है, जिसे स्थानीय बीजापुर वासियों द्वारा महुआ फूल व्यक्ति के टोकरी में भेंट दिया करतें है, उन्हे बेलपत्र प्रसाद स्वरूप दिया जाता है, उस बेलपत्र को पूरा परिवार आस्था पूर्वक ग्रहण करते हैं और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। ओडिशा के कोरापुट संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सांसद प्रत्याशी सप्तगिरि शंकर उल्का एवं जयपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी ताराप्रसाद वाहिनिपति के पक्ष में जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने अपने सहयोगियों के साथ प्रचार कर कांग्रेस प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। जैपुर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते श्री जैन ने कांग्रेस के न्याय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने कहा कि इससे समाज के किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं आदि के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होने कहा कि आज देश में लोकतंत्र…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत नांदनमारा निवासी महिला चरणबती कोर्राम के घर से 09 लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने महिला की बेटी सुरेखा मरकाम और उसके दो दोस्त को गिरफ्तार किया है। बेटी ने ही अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 08 लाख 14 हजार 500 रुपए बरामद किया है। चोरी में शामिल महिला की बेटी सुरेखा मरकाम सहित तीनों आरोपियों को आज रविवार को थाना कोतवाली में कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर जेल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा कलेक्टर और जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से जिला जेल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जेल में कैदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सफाई और दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला जेल की 15 बैरकों में कुल 238 बंदी निरुद्ध होने की जानकारी दी गई। कलेक्टर-एसपी ने अपने निरीक्षण के दौरान मुलाकात कक्ष, किचन, पुरूष बैरेक, प्रवेश द्वार, गौशाला आदि के साथ बुजुर्ग बंदियो के बैरकों का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने किचन सहित टॉयलेट को साफ-सफाई रखने सहित बंदियों को भोजन देने की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी हैं. लम्बे समय से पुलिस भर्ती की राह देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका हैं. क्योंकि छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में जल्द ही 15 सौ से अधिक पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। आचार संहिता के हटते ही इसका प्रोसेस शुरू हो जायेगा। ये भर्तियां कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के पदों पर की जाएगी। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का पूरा फोकस राज्य में सायबर क्राइम को कम करना है। इसी को देखते हुये जगदलपुर, जशपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, कवर्धा, कोरबा, में नये सायबर थाने खोले जाएंगे। इन थानों में नई भर्तियां…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पीएससी की जांच को लेकर कांग्रेस के बयान पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है।छत्तीसगढ़ के युवा भाई-बहनों के साथ धोखा किया गया है। बीजेपी ने सरकार बनते ही सीबीआई जांच का निर्णय लिया। सीबीआई जांच की प्रक्रिया चल रही है। कई लोग घबराए हुए हैं, कई लोग भाग रहे हैं। जो भी इसका जिम्मेदार है, उसे जवाब देना होगा। ओडिशा दौर को लेकर का कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देश के अनुसार कार्य करती है। छत्तीसगढ़…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला मुख्यालय के कुम्हड़ाकोट वन के 35 एकड़ इलाके में वन विभाग ने 1700 मीटर के नेचर ट्रेल को हेल्थ पार्क के रूप में विकसित करने की योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इस पार्क के अंदर लोगों के लिए कई तरह की सुविधाएं भी होंगी, पार्क के अंदर ही घूमने और व्यायाम करने के संसाधन होने से लोग सड़क पर घूमना बंद करेंगे, और सड़क में टहलने के दौरान दुर्घटना के शिकार होंने से बचेंगे। पार्क में नेचर ट्रेल और वॉटर स्ट्रक्चर 25 लाख की लागत से बनाई गई है, वर्ष 2025 से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बिलासपुर। शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा आज 11 मई 2024 को रायपुर में कला एवम शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य स्तर के शिक्षकों को राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले की राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान सम्मान से सम्मानित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौंसरी, बिल्हा, बिलासपुर की नवाचारी शिक्षिका एवं समाज सेविका डॉ शीला शर्मा एवं वरिष्ठ समाजसेविका आनंद सागर सेवा प्रवाह समिति की संचालिका डॉ सुषमा पंड्या, श्री बाबूलाल पंड्या को शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2024 से सम्मानित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां शहर के इंदिरा नगर में एक आरक्षक ने अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है, जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल आरक्षक को अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरक्षक का नाम सन्नी मलाकार बताया जा रहा है, जो इंदिरा नगर में वार्ड क्रमांक 9 के रियापारा में रहता था। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो वैवाहिक जीवन में चल रही खटपट से परेशान था, शनिवार देर रात ड्यूटी कर…

Read More