Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
न्यायिक जांच कर सभी आरोपी को जेल भेजेंगे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धार्मिक स्तंभ को नुकसान पहुंचाने के विरोध में सोमवार को सतनामी समाज के आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है, तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 12 दलों का गठन कर हिंसा में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं बलौदा बाजार हिंसा को लेकर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री बघेल ने हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने विधायक देवेंद्र यादव, कविता प्राण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले विभिन्न संगठनों के लगभग 200 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। कलेक्टर केएल चौहान ने बताया कि, लगातार पूछताछ की जा रही है और गिरफ्तारियां भी हो रही हैं। नुकसान का आकलन पीडब्ल्यूडी विभाग कर रहा है। दस्तावेजों के लिए लिस्टिंग की जा रही है। आरोपियों की पहचान सीसी टीवी वीडियो फुटेज के माध्यम से की जा रही है। उल्लेखनीय है कि, सोमवार की दोपहर उग्र भीड़ ने शहर में जमकर उत्पात मचाया था। कलेक्ट्रेट कार्यालय को आग के हवाले करने के अलावा बड़ी संख्या में गाड़ियों को फूंक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव के बस्तर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बस्तर सहित छत्तीसगढ़ में भाजपा की एकतरफा शानदार विजय और तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार बनने की बधाई कार्यकर्ताओं ने दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मां दंतेश्वरी मंदिर मे मत्था टेका और मांईजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि देश की जनता का विश्वास व आशीर्वाद भाजपा के साथ है। लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है, विकसित भारत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत घोडागांव के पास जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस से बचने के चक्कर में कार पेड़ से जा टकराई, इस हादसे में 201 कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट दिनेश यादव को चोट आ गई, दुर्घटना की सूचना पर कोंडागांव पुलिस की पैट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंचकर मामले को जांच में लिया। कोंडागाव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि रायपुर से जगदलपुर आ रहे 201 कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट दिनेश यादव किसी काम से रायपुर गए हुए थे, जहां से सोमवार को वापस…
नई दिल्ली। बहुत अधिक प्रतीक्षा के बाद, आगामी विज्ञान-कथा महाकाव्य ‘कल्कि 2898 एडी’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। ”कल्कि 2898 एडी” के सिनेमाई ब्रह्मांड का एक असाधारण परिचय देते हुए, 2 मिनट और 51 सेकंड का यह ट्रेलर दर्शकों को भारतीय पौराणिक कथाओं की दुनिया में ले जाता है, जो बेहतरीन विज्ञान-कथा और वीएफएक्स का मिश्रण है। फिल्म का ट्रेलर तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में देखने के लिए उपलब्ध है। इस रोमांचक ट्रेलर में, मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने एक्शन कौशल का प्रदर्शन करते हुए, रहस्यमय अश्वत्थामा को बेजोड़ तीव्रता के साथ जीवंत कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडा़गांव। जिले के केशकाल पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की एक लाल रंग के स्वीफ्ट डिजायर कार कमांक डीएल-7-सीएन-9327 में अवैध गांजा तस्करी कर उडिसा से एनएच 30 से रायपुर की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना केशकाल पुलिस ने एनएच. 30 मेन रोड़ में थाने के सामने चेक पोस्ट लगाकर जांच के दौरान मुखबीर के बताये अनुसार एक लाल रंग के स्वीफ्ट डिजायर कार चेक पोस्ट में पहुंचा जिसे पुछताछ करने पर अपना नाम सलमान खान पिता इबने अली निवासी उत्तरप्रदेश का रहने वाला बताया जिसके वाहन की जांच करने पर डिक्की से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना गरीब परिवार की महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का माध्यम बन रही है। देश के अन्य राज्यों की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में गरीब परिवार की महिलाओं को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। राज्य में अब तक 36 लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है। एक समय ऐसा था जब उच्च और उच्च मध्यम परिवारों के घरों में रसोई गैस कनेक्शन होता था। गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए ऐसी सुविधा जुटाना एक सपने जैसा था। गरीब परिवारों की महिलाओं को परिवार संभालने की…
उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को किया संबोधित खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सड़क और पुल-पुलिया निर्माण की नई तकनीकों के ज्ञान से अभियंताओं की दक्षता बढ़ेगी। इस प्रशिक्षण के माध्यम से वे पुलिया तथा लघु एवं मध्यम पुलों की डिजाइन, निर्माण व रखरखाव की नई और आधुनिक तकनीकों से रू-ब-रू होंगे। राज्य में पुलिया तथा लघु एवं मध्यम पुलों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण और रखरखाव सुनिश्चित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खलको के बेहतर इलाज के लिए यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण व एसपी रजनीश सिंह ने अस्पताल का दौरा कर खलको की कुशलक्षेम पूछी। खलको की हालत ठीक है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए घटना के बारे में बताया। आइजी और कलेक्टर एसपी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा की और बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार, दिनांक 09.06.2024 को लोधी रोड़, दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में माननीय राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा जी, चेयरमैन श्री शशिकांत शर्मा जी, वाइस चेयरमैन श्री सुखबीर शर्मा जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के. सी. पाण्डेय जी की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के चेयरमैन शशिकांत शर्मा ने कहा कि अभी तक देश में केवल सात राज्यों में ही ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की गई है। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारों से मांग करेगी कि देश के सभी राज्यों में…

