खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव के बस्तर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बस्तर सहित छत्तीसगढ़ में भाजपा की एकतरफा शानदार विजय और तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार बनने की बधाई कार्यकर्ताओं ने दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मां दंतेश्वरी मंदिर मे मत्था टेका और मांईजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि देश की जनता का विश्वास व आशीर्वाद भाजपा के साथ है। लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है, विकसित भारत का सपना अब तेजी से साकार होगा। डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में भी विकास की गति तीव्र होगी। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस वर्ष के विकास कार्यो व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन पर मुहर लगायी है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने कर्मठता से कार्य किया और छत्तीसगढ़ में कमल खिलाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और तीसरी बार देश का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की।

