Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ति। सक्ति जिले के थाना डभरा क्षेत्र के घोघरी में तेल से भरे टैंकर सड़क किनारे पलट गई। टैंकर के पलटने के बाद डीजल ले जाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। हालांकि सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और तेल को लूटने से रोका। इसके साथ ही भीड़ को सड़क से हटाकर आवागमन को सुचारू रूप से बहाल की। जानकारी के मुताबिक, रायपुर से डीजल तेल को लेकर टैंकर क्रमांक CG 08 AK ,,7767 रायगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही टैंकर घोघरी के पास पहुंचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बलौदाबाजार जिले में सोमवार को उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को जलाकर राख कर दिया था।घटना के बाद से शहर में धारा 144 लागू कर दिया गया है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इस पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने देर शाम डीजीपी और सीएस को तालाब कर मामले की जानकारी ली थी और आईजी को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिए थे। वहीं आज मुख्यमंत्री ने अपना जशपुर जिले का दौरा कार्यक्रम रद्द कर दिया और बलौदाबाजार मामले में सीएम हाउस में हाईलेवल की बैठक बुलाई है। बैठक में…

Read More

भोपाल। लोकसभा चुनाव की 16 मार्च को आचार संहिता लागू होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव मंगलवार को सभी मंत्रियों के साथ मंत्रालय में बैठक करेंगे। इसमें उनका सबसे अधिक जोर संकल्प पत्र में किए वादों की स्थिति की समीक्षा को लेकर रहेगा। वह एक-एक मंत्री से संकल्प पत्र में उनके विभागों से संबंधित बड़े कामों पर बात करेंगे। चार जून से 16 जून तक जल संरचनाओं की सफाई के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर भी वह बात करेंगे। सीएम ने शाम 4 बजे भी एक बैठक बुलाई है, जिसमें…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर निगम के नौ जलागारों में 13 जून की शाम पानी नहीं आएगा। जिस वजह से लगभग दो लाख 53 हजार परिवारों को पानी नहीं मिल पाएगा। नगर निगम के फिल्टर प्लांट कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि 150 एमएलडी प्लांट से मोवा, सड्डू की ओर जाने वाली 700 एमएम व्यास के राइजिंग मेन पाइप लाइन में अवंति विहार नाला के पास लिकेज ठीक करने का काम किया जाना है। इस दौरान मरम्मत कार्य को पूरा करने के लिए 10 घंटे तक का शटडाउन किया जाएगा। इस मरम्मत कार्य के चलते 150 एमएलडी प्लांट से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार ने सत्ता में फिर से काबिज होते ही प्रदेश की सरकारों को बड़ी सौगात दी है। यह निर्णय लिया गया है कि जून 2024 के महीने के लिए नियमित जारी की जाने वाली हस्तांतरण धनराशि के अलावा, एक अतिरिक्त किस्त भी जारी की जाएगी। यह धनराशि चालू महीने में संचयी रूप से 1,39,750 करोड़ रुपए की है। यह राज्य सरकारों को विकास और पूंजीगत खर्च में तेजी लाने में सक्षम करेगी। अंतरिम बजट 2024-25 में राज्यों को करों के हस्तांतरण के लिए 12,19,783 करोड़ रुपए का प्रावधान है। जारी की गयी इस धनराशि…

Read More

शिकायतकर्ता को दी जा रही धमकी, कलेक्टर ने जांच के दिए आदेश खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुंडा ग्राम पंचायत में बाजार नीलामी के नाम पर 50 लाख रुपये का भ्रष्टाचारी करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने सरपंच और सचिव के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचकर दंडाधिकारी से शिकायत की और दोनों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले की जांच कराने की बात कही है और शिकायत सही पाने पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। मामले का उजागर होते देख सरपंच ने शिकायतकर्ता शेख रहीम खान को धमकी देने…

Read More

ज्‍येष्‍ठ माह में कई व्रत-त्योहार है, इनमें से एक बड़ा मंगल भी है। बड़ा मंगल ज्‍येष्‍ठ माह में आने वाले मंगलवारों को कहा जाता है। मान्‍यता है कि इस दिन भगवान हनुमान प्रसन्न मुद्रा में रहते हैं और वे भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करते हैं। 11 जून को ज्‍येष्‍ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल है। यह मंगलवार साल में आने वाले अन्‍य मंगलवारों से काफी विशेष है। इसलिए इसे बड़ा मंगल कहा गया है। बड़ा मंगल पर ऐसे करें भगवान हनुमान का पूजन* सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि एवं नित्यकर्मों से निवृत्त होकर बजरंगबली को चोला अर्पित करें।* हनुमान…

Read More

नई दिल्‍ली। दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 20वें मैच में बांग्‍लादेश को 4 रन से मात देकर इतिहास रच दिया। न्‍यूयॉर्क में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 113 रन बनाए। जवाब में बांग्‍लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 109 रन बना सकी। एडेन मार्करम के नेतृत्‍व वाली दक्षिण अफ्रीका ने इस जीत के साथ ही भारतीय टीम का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्‍ड कप इतिहास में सबसे कम स्‍कोर की रक्षा करने वाली टीम बन गई है। दक्षिण…

Read More

नई दिल्ली। मोरिंगा एक पौष्टिक सुपरफूड है, जिसे वंडर ट्री या ट्री ऑफ लाइफ भी कहा जाता है। यह हिमालय के दक्षिणी फुटहिल पर पाया जाता है। हजारों सालों से इसे तमाम बीमारियों के इलाज के लिए औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है। मोरिंगा में ओट्स से चार गुना ज्यादा फाइबर, गाजर से दोगुना विटामिन ए, दूध से ज्यादा कैल्शियम, केले से ज्यादा पोटैशियम और पालक से ज्यादा आयरन पाया जाता है। सिर्फ इसकी फलियां ही नहीं, मोरिंगा की पत्तियां और इसके फूल भी काफी फायद्मंद होते हैं। इसकी पत्तियों का पाउडर बना कर लोग एक औषधि की तरह…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदा बाजार। जैतखाम विवाद पर सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को बलौदा बाजार कलेक्टोरेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आगजनी हुई थी। घटना की जांच करने आज रायपुर से पांच सदस्यीय फोरेंसिक टीम बलौदा बाजार पहुंची है। बता दें कि जैतखाम तोड़फोड़ के बाद सतनामी समाज सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा था। इस दौरान हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों में शामिल असामाजिक तत्वों ने कलेक्टोरेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

Read More