खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ति। सक्ति जिले के थाना डभरा क्षेत्र के घोघरी में तेल से भरे टैंकर सड़क किनारे पलट गई। टैंकर के पलटने के बाद डीजल ले जाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। हालांकि सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और तेल को लूटने से रोका। इसके साथ ही भीड़ को सड़क से हटाकर आवागमन को सुचारू रूप से बहाल की।
जानकारी के मुताबिक, रायपुर से डीजल तेल को लेकर टैंकर क्रमांक CG 08 AK ,,7767 रायगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही टैंकर घोघरी के पास पहुंचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। जहां टैंकर पलटा वहां लोगों की घर बनी हुई थी, इसलिए लोगों में डीजल ले जाने के लिए होड़ मच गई। हालांकि मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और भीड़ को वहां से हटाया। बता दें कि गाड़ी कट मारने के चक्कर में पलटा है। वहीं इस दुर्घटना में टैंकर ड्राइवर को मामूली चोटें आई है। वहीं खलासी सीसा तोड़ कर बाहर निकला।

