Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
IAS दीपक सोनी और IPS विजय अग्रवाल नियुक्त खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बलौदाबाजार में सोमवार की शाम हुई हिंसा के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर केएल चौहान और एसपी सदानंद कुमार को हटा दिया है। केएल चौहान की जगह अब दीपक सोनी बलौदाबाजार भाटापारा के नये कलेक्टर होंगे। वहीं सदानंद कुमार की जगह विजय अग्रवाल को बलौदाबाजार भाटापारा का नया एसपी बनाया गया है।
जिले में सामाजिक समरसता बनी रहे, कानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन हो – एसएसपी राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव और एसएसपी गिरिजाशंकर जायसवाल ने जिले में कानून व्यवस्था दुरूस्त बनाए रखने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि बलौदाबाजार जिले में जो घटना हुई है, उसे ध्यान में रखते हुए सभी एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी अलर्ट रहें। कहीं भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल सूचना दें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कहीं भी अप्रिय घटना की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत ग्राम इरिकपाल में जमीन विवाद के चलते 2 परिवार में खूनी संघर्ष में एक परिवार के लोगों ने दूसरे परिवार के 2 सगे भाइयों योगेश और चंद्रशेखर को कुल्हाड़ी से काट डाला है। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई है। हत्या की सूचना पर बस्तर एसपी शलभ सिंन्हा सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान घटना स्थल पर पहुंचकर एक आरोपी चैन सिंह गागड़े को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले की जांच जारी है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसारग्राम इरिकपाल निवासी युवक योगेश के परिवार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार गठित केंद्र की भाजपानीत राजग सरकार द्वारा कार्यभार ग्रहण करते ही किसानों को सम्मान निधि की राशि जारी करने और गरीब परिवारों के लिए तीन करोड़ नए प्रधानमंत्री आवास बनाने के व्यक्त संकल्प के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री शर्मा ने कार्यभार सम्हालते ही प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा सर्वप्रथम किसान सम्मान निधि जारी करने के लिए फाइल हस्ताक्षरित करने से किसानों और गरीब कल्याण के प्रति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के ताजा बयान का हवाला देकर उनसे जानना चाहा है कि कांग्रेस की हार के लिए अगर कोई एक नेता जिम्मेदार नहीं है तो जो-जो नेता जिम्मेदार हैं, उनकी जवाबदेही कब तक तय की जा रही है? श्रीमती साहू ने कहा कि कांग्रेस छह माह पहले विधानसभा और अभी हाल ही के लोकसभा चुनाव में हुई अपनी शर्मनाक एक बार फिर अंतर्कलह से घिर गई है और बजाय हार के कारणों की समीक्षा करने के या हार की बौखलाहट में…
18 से 75 वर्ष तक के नागरिक कर सकते हैं आवेदन ग्राम पंचायत/जनपद व नगरीय निकाय से लें सकेंगे आवेदन का प्रारूप खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रदेश में श्री रामलला दर्शन योजना के क्रियान्वयन के लिए पर्यटन विभाग ने कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है। यात्रा के लिए हितग्राहियों के चुनाव और अन्य कार्य संपादन के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया हैं। ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय योजना के लिए इच्छुक आवेदकों की सूची कलेक्टर को देंगे। आवेदन करने के लिए एक निर्धारित प्रारूप दिया गया है, जिसमें फोटो के साथ निवास…
कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के दिशा-सभाकक्ष में सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में बेमेतरा ज़िले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रधानमंत्री आवास योजना के विभिन्न चरणों की विस्तृत समीक्षा की उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और किसी भी प्रकार की कमी होने पर तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने समय सीमा में सभी आवास बनाने को कहा ताकि जो पात्र हितग्राही हैं उन्हें योजना का लाभ मिल…
बेमेतरा जिला अंतर्गत कुल 1553 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 13 जून 2024 दिन गुरुवार को प्रथम पाली में प्रातः 09ः00 बजे से 12ः15 बजे तक पी.ई.टी. (च्म्ज्24) एवं द्वितीय पाली में अपराह्न 02ः00 बजे से 05ः15 बजे तक पी.पी.एच.टी. (च्च्भ्ज् 24) भर्ती परीक्षा 2024 आयोजित की गई है। जिसमें बेमेतरा जिला अंतर्गत कुल 1553 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। उक्त परीक्षा के सफल संचालन एवं परीक्षार्थियों के सुविधा की दृष्टि से जिला बेमेतरा अंतर्गत कुल 03 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें (1) शास.पं. जवाहर लाल नेहरू विज्ञान एवं कला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेमेतरा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं शहीद पं. विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजली दी गयी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ नेता महेन्द्र छाबड़ा, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता मणी वैष्णव, ऋषभ चंद्राकर, नंदकुमार पटेल, सुंदर जोगी, कुंदन पटेल, मो. सिददकि, शब्बीर खान, शरद गुप्ता, शंकर लाल सेन, गुरूवंश सिंग सेनी सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
देश के इतिहास में पहली बार एसपी, कलेक्टर कार्यालय जलाये गये सरकार किसको बचाने सीबीआई जांच से घबरा रही है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बलौदाबाजार में जिलाधीश एवं पुलिस अधिक्षक कार्यालय के साथ सैकड़ो वाहनों को जलाये जाने की घटना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा से सरकार नहीं संभल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश के इतिहास में संभवतः ऐसा पहली बार हुआ है कि एसपी एवं कलेक्टर के कार्यालय को भीड़ ने जला दिया। कलेक्टर एवं एसपी को पीछे के दरवाजे से भागना पड़ा हो। यह घटना सरकार के एंटलीजेंस फेलीयर का परिणाम…

