खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडा़गांव। जिले के केशकाल पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की एक लाल रंग के स्वीफ्ट डिजायर कार कमांक डीएल-7-सीएन-9327 में अवैध गांजा तस्करी कर उडिसा से एनएच 30 से रायपुर की ओर जा रहा है।
सूचना पर थाना केशकाल पुलिस ने एनएच. 30 मेन रोड़ में थाने के सामने चेक पोस्ट लगाकर जांच के दौरान मुखबीर के बताये अनुसार एक लाल रंग के स्वीफ्ट डिजायर कार चेक पोस्ट में पहुंचा जिसे पुछताछ करने पर अपना नाम सलमान खान पिता इबने अली निवासी उत्तरप्रदेश का रहने वाला बताया जिसके वाहन की जांच करने पर डिक्की से 10 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 27.070 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद् एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी सलमान खान को आज मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी विकाश बघेल, सउनि निहार रंजन मण्डल, प्रआर. संजय बिसेन, मप्रआर, महेश्वरी शांडिल्य, मआर. सोनल यादय, आर. लिलेश्वर ध्रुव, शंभू मण्डावी, मनोहर निषाद, गोविन्द कश्यप का योगदान रहा।

