Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
Author: admin
कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर की याचिका पर EC ने दी मंजूरी खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा क्षेत्र के 4 मतदान केद्रों की ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की शिकायत को मंजूर करते हुए पुनर्गणना का आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के 4 मतदान केंद्रों के ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की आशंका को लेकर चुनाव आयोग को जांच के लिए पत्र भेजा था। वही अब 4 मतदान केंद्र क्रमशः बालोद ,गुण्डरदेही, सिहावा में दोबारा मतगणना होगी। दरअसल, 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के…
पंडित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कर रहे योगासन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। हर साल 21 जून को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए एक साथ आता है। यह वैश्विक परिघटना प्राचीन भारतीय योग पद्धति तथा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण पर इसके गहन प्रभाव को मान्यता देती है।योग शब्द संस्कृत शब्द “युज” से निकला है, जिसका अर्थ है “जोड़ना” या “एकजुट करना”, तथा यह मन, शरीर और आत्मा में सामंजस्य लाने के दर्शन का प्रतीक है। यह केवल शारीरिक आसनों से कहीं अधिक है, क्योंकि यह स्वास्थ्य के प्रति एक समग्र दृष्टिकोण है, जो श्वास व्यायाम,…
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को सर्वे पर आधारित फोटो फ्रेम और पक्षियों की बुकलेट किया गया सौजन्य भेंट खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के दिशा-निर्देश पर भोरमदेव अभ्यारण्य कवर्धा में 2024 का बर्ड सर्वे इस वर्ष 8 जून 2024 से 10 जून 2024 तक किया गया गया। आज जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर जनमेज महोबे एवं वन मण्डलाधिकारी शशि कुमार द्वारा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को सर्वे पर आधारित फोटो फ्रेम एवं पक्षियों के बुकलेट सौजन्य भेंट किया गया। समीक्षा बैठक में बताया गया वन मण्डलाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि 8 जून को…
योजना के लिए जताया मुख्यमंत्री साय का आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। महिलाएं इस योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग आर्थिक रूप से सशक्त होने में कर रही हैं। विकासखण्ड पथरिया के ग्राम रोहराकला की हितग्राही कुसुमलता ने बताया कि माह मार्च में महतारी वंदन का पहला किस्त आया, जिससे उन्हें अपनी बेटी के लिए कुछ बेहतर करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने पास के पोस्ट आफिस में जाकर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया और 200 रूपए प्रतिमाह जमा करना प्रारंभ…
विधायक मोहले होंगे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर प्रातः 07 बजे जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ने बताया कि दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभागीय अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सामूहिक योगाभ्यास किया जायेगा। इसके साथ ही विकासखण्ड मुख्यालय लोरमी एवं पथरिया और ग्राम पंचायतों में सामूहिक योगाभ्यास किया जायेगा।
निर्माण कार्य में गुणवत्ता लाने एवं कार्य का समय पर मूल्यांकन करने दिए निर्देश सत्यापन में लापरवाही बरतने पर सब इंजीनियर को नोटिस जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के इंजीनियरों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्माण कार्यों में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं समय-समय पर कार्य का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य सत्यापन में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जाहिर की और पथरिया सब इंजीनियर नरेश कुमार वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उन्होंने कहा की सभी…
कृषि उपज मंडी में तैयारियां हेतु कलेक्टर ने विभिन्न विभागों को सौंपी जिम्मेदारी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 जून शुक्रवार को जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में किया जायेगा। कृषि उपज मंडी परिसर में कार्यक्रम का आयोजना प्रातः 07 बजे से 08 बजे तक होगा। जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक दिपेश साहू तथा साजा विधायक ईश्वर साहू सहित जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता साहू…
किसान विरोधी मोदी सरकार में एमएसपी में औसत वृद्धि ऐतिहासिक तौर पर सबसे न्यूनतम छत्तीसगढ़ के किसानों से 3217 रू में धान खरीदी की घोषणा करें भाजपा सरकार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खरीफ सीजन 2024-25 के लिए घोषित, समर्थन मूल्य पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि धान के समर्थन मूल्य में मात्र 5.35 प्रतिशत की वृद्धि ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। कृषि की लागत दिनों दिन बढ़ रही है मजदूरी, खाद, बीज और कीटनाशकों की कीमत आसमान छू रही है। 2022 तक किसानों की आय दुगुना करने का वायदा जुमला साबित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर जिला बस्तर के निर्देशानुसार विकासखण्ड बकावण्ड, बस्तर एवं जगदलपुर नगर निगम के समस्त वार्डों में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु तीन दिवसीय महाअभियान के दौरान विकासखण्ड बस्तर एवं बकावण्ड के ग्राम पंचायतों तथा नगरनिगम जगदलपुर के समस्त वार्डों में शिविर लगाकर छुटे हुए समस्त हितग्राहियों का 18479 आयुष्मान कार्ड बनाया गया। सीएमओ डॉ.आरके चतुर्वेदी ने बताया कि तीन दिवसिय महाभियान के दौरान बस्तर जिले में कुल 18479 हितग्राहियो का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया गया। नगर निगम शहरी क्षेत्र जगदलपुर में सर्वाधिक 8514 कार्ड, बकावण्ड विकासखण्ड में 4050 कार्ड व बस्तर विकासखण्ड में 5915 हितग्राहियो का आयुष्मान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़गांव। जिले के केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम केशकाल नगर के बीच से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में जगह जगह हुऐ गड्ढों का मरम्मत कार्य नही किए जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए विभागीय अधिकारियों को समय पर काम नही करने वाले ठेकेदार का ठेका निरस्त कर जमा सुरक्षा निधी जप्त करते हुए ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट घोषित कर विभाग द्वारा अविलम्ब गुणवत्तायुक्त मरम्मत कार्य करवाने कहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी के साथ 20 जून को विधायक नीलकंठ टेकाम ने केशकाल घाटी मार्ग का अवलोकन किया और…

