Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित नेशनल पार्क एरिया के सेड्रा, एड़ापल्ली, बड़ेकाकलेड पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीणों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। भोपालपटनम ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि राशन व दूसरी सरकारी योजनाओं के लिए सरकार के द्वारा आधार कार्ड के अनिवार्य किए जाने के बाद ग्रामीण आधार कार्ड बनवाने आये हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आधार कार्ड बनवाने की कोई व्यवस्था नहीं होने कि वजह से उन्हें 70 किमी पैदल सफर तय कर ब्लॉक मुख्यालय भोपालपटनम पंहुचे हैं, लेकिन यहां सीएससी सेंटर बंद होने से एक सप्ताह से चक्कर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मलन अभियान के तहत कैम्प कड़ेनार से डीआरजी एवं 45वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त बल बुधवार को एरिया डॉमिनेशन पर ग्राम कावानार-तोयमेटा की ओर रवाना हुई थी। सुरक्षा बल कावानार बस्ती के अंदर पहुंची तो सोलर प्लेट के बैटरी रखने के लिए बने कमरे से 11 नग कुकर, 02 नग प्लास्टिक ड्रम, 01 नग स्टील ड्रम, बिजली वायर, फटाका, डेटोनेटर, कोडेक्स वायर, बैटरी सेल, इनवर्टर, बर्तन, नक्सली बैनर एवं भारी मात्रा में अन्य नक्सल सामग्री मिला। नक्सलियों के द्वारा उक्त कुकर, टिफिन, बिजली वायर, कोडेक्स, डेटोनेटर, फटाका एवं अन्य सामग्री…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। दिनाॅक 19.06.24 के प्रातः 12.15 बजे करीब प्रार्थी जवाहर प्रसाद सोनी निवासी इमलीपारा सिविल लाईन बिलासपुर जिसकी डी.एल.एस. काॅलेज अशोक नगर सरकण्डा में माॅ भवानी ज्वेलर्स बलौदा वाले के नाम से सोने चांदी की दुकान है। दूकान संचालक जवाहर प्रसाद सोनी आज सूबह जैसे ही दूकान खोलने पहुॅचा तो दूकान के ताला में लगे गंदगी को देखकर अपने हाथ मंे रखे सोने चांदी के आभुषणो से भरा बैग को अपने दुकान के सामने मोटर सायकल मंे रख दिया था व ताला में लगे गंदगी को साफ करने लगा उसी समय कोई अज्ञात व्यक्ति सोने चांदी के…

Read More

➡️पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया नए कानूनों का महत्व खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस द्वारा हाल ही में पारित भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आज दिनांक 19/06/24 को एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, सीईओ जिला पंचायत श्री चौहान, स्टेट मेडिकल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। हम एक ऐसे समाज में जीते हैं, जहां हर इंसान -दूसरे इंसान की परेशानियों को समझता है और केवल समझता नहीं बल्कि हर वक़्त मदद के लिए भी तत्पर रहता है। इंसान होने के नाते उसकी कुछ नैतिक जिम्मेदारियाँ होती हैं, जिन्हें निभाते हुए वह जीवन निर्वाह करता है। परंतु परिस्थितियाँ दिन पर दिन बदलती जा रही हैं। समाज का एक तबका अपने स्वार्थ और लालच की अंधी दौड़ में दौड़ रहा है, जहाँ उसने सिर्फ अपने और अपने स्वार्थ के लिए सोचना और करना शुरू कर दिया है। उसे कोई फर्क नहीं पड़ता कि…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा जिले के बिलासपुर शिवरीनारायण मेन रोड पर अनियंत्रित होकर बस ने दो बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। वहीं मौके पर पुलिस मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार, श्री साईं बस पामगढ़ से शिवरीनारायण की ओर जा रही थी। तभी मेहंदी गांव के पास बस ने दो बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक में सवार पति-पत्नी और दूसरे बाइक में सवार युवक की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जांजगीर-चांपा में कूलर के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला कूलर बंद करने बटन दबा रही थी, तभी करंट की चपेट में आ गया। पूरा मामला अकलतरा थाना के पोड़ीदलहा गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला शशि साहू 32 वर्ष की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह शशि साहू (32) सुबह करीबन 7 बजे घर में चल रहे कूलर को बंद करने गई हुई थी। कूलर को बंद करने…

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। योग दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें सकारात्मकता और आंतरिक भावनात्मक मजबूती भी मिलती है। वास्तव में योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है। साय ने कहा है कि योग को निरोग रहने का उत्तम साधन माना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य के सभी जिलों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम के लिए मंत्रिमंडल, सांसदों और विधायकों को नामांकित किया गया है। इसी तारतम्य में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आगामी 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आगामी विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन की प्रारंभिक तैयारी के संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन की आरंभिक तैयारी की समीक्षा की गई। मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक में धान उपार्जन हेतु बारदाने की व्यवस्था और किसान पंजीयन खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में…

Read More