Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े

    November 26, 2026

    कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज

    November 26, 2026

    ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
    • कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
    • ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
    • मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
    • ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
    • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
    • ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » भ्रष्टाचार के देश में जकड़ी शिक्षा प्रणाली: युवा भारत की उम्मीदों पर संकट- गीता सिंह
    बिलासपुर

    भ्रष्टाचार के देश में जकड़ी शिक्षा प्रणाली: युवा भारत की उम्मीदों पर संकट- गीता सिंह

    adminBy adminJune 20, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। हम एक ऐसे समाज में जीते हैं, जहां हर इंसान -दूसरे इंसान की परेशानियों को समझता है और केवल समझता नहीं बल्कि हर वक़्त मदद के लिए भी तत्पर रहता है। इंसान होने के नाते उसकी कुछ नैतिक जिम्मेदारियाँ होती हैं, जिन्हें निभाते हुए वह जीवन निर्वाह करता है। परंतु परिस्थितियाँ दिन पर दिन बदलती जा रही हैं। समाज का एक तबका अपने स्वार्थ और लालच की अंधी दौड़ में दौड़ रहा है, जहाँ उसने सिर्फ अपने और अपने स्वार्थ के लिए सोचना और करना शुरू कर दिया है। उसे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसका व्यवहार और भ्रष्ट आदतें दूसरों के लिए कितनी परेशानियाँ खड़ी कर देती हैं।आज का भारत युवा भारत है, जहाँ युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर दिन-रात मेहनत कर रहा है और सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ने के लिए जी-तोड़ प्रयास कर रहा है। उसकी इस मेहनत में उसका परिवार और उसके अपने हर वक्त उसके साथ खड़े रहते हैं, चाहे वह कितना ही गरीब क्यों न हो। गरीब और मेहनत कश परिवार भी अपने बच्चों को पढ़ा-लिखा कर डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस ऑफिसर बनाना चाहते हैं और इसके लिए वे हर संभव और अथक प्रयास करते हैं। परंतु आज वे हारने लगे हैं क्योंकि समाज के कुछ लोगों के हाथ में ही पूरी शक्ति और सारा धन सिमट गया है।

    जब हम ध्यान से देखते हैं, तो यह साफ नजर आता है कि किसी आम इंसान के लिए किसी अच्छी नौकरी पर पहुंचना और तरक्की करना मुश्किल होता जा रहा है। विभिन्न परीक्षाओं में इतनी कमियाँ और परेशानियाँ क्यों होने लगी हैं? आज न केवल राज्य बल्कि देश स्तर पर भी अगर कोई परीक्षा आयोजित होती है, तो वह पूरी तरह से बिना भ्रष्टाचार, बिना किसी शक, और बिना किसी परेशानी के आसानी से पूरी क्यों नहीं होती? हर वर्ग के लोगों को बराबरी से आगे बढ़ने का मौका क्यों नहीं मिलता? यह केवल सरकार की विफलता नहीं है, यह हम सबकी कमी है। हम स्वार्थ सिद्धि में इतने अंधे हो गए हैं , लगता है पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार में डूब गया है, जिससे सिर उठाना मुश्किल हो रहा है।कोई भी राज्य पूरी तरह से परीक्षाएँ आयोजित नहीं कर पा रहा है। अगर नहीं कर पा रहा है, तो सिस्टम को बदलने की जरूरत है। अगर किसी छात्र के मन में कोई शंका है, तो उसे दूर करना विभाग की और सरकार की जिम्मेदारी है। फिर वे इससे क्यों बचते हैं? क्या एक परीक्षा आयोजित करना और उसे सफलतापूर्वक संपन्न करना सचमुच इतना कठिन काम है? अगर यह नहीं हो पा रहा है, तो या तो सिस्टम में बहुत खामियाँ हैं या भ्रष्टाचार इतना गहरा गया है कि लोग उससे बाहर नहीं निकालना चाहते।

    आज पीएससी, यूपीएससी, नीट और जेईई की तैयारी करने के लिए बच्चे और उनके परिवार अपना सब कुछ न्योछावर कर रहे हैं। वे अपने शहर और गाँव छोड़कर पराई जगहों पर जाकर दिन-रात मेहनत करते हैं। कितने बच्चे डिप्रेशन में चले जाते हैं, कितने बच्चे अपनी जान तक गँवा बैठते हैं। और सरकार एक परीक्षा सही तरीके से संचालित नहीं कर पाती। ऐसी सरकार, ऐसा सिस्टम, और ऐसी प्रणाली का क्या फायदा? शिक्षा ही तो किसी देश का भविष्य होती है। अगर हम यही सही तरीके से नहीं कर पा रहे हैं, तो हम और क्या कर सकते हैं?

    हम एक विकसित भारत की बात करते हैं, जहाँ हम अपने बच्चों को एक परीक्षा बिना भ्रष्टाचार, बिना किसी शक और बिना किसी गलती के नहीं दे सकते। वहाँ हम उनके उज्जवल भविष्य की, भारत के गर्व की, और दुनिया के सामने एक उदाहरण बनने की मिसाल की बात कैसे कर सकते हैं? अगर हमें यह करना है, तो सबसे पहले हमें उन कमियों को ढूँढना होगा और भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना होगा। भ्रष्टाचार कोई नई बात नहीं है, यह तो कौटिल्य के जमाने से या शायद उससे पहले से भी चली आ रही कहानी है। पर अब समय आ गया है कि हम इसके केंद्र पर काम करें और इसके लिए सरकारों को निश्चय करना पड़ेगा।

    यह कहा जाता है कि विद्रोह का कारण तानाशाही होती है। जिस हिसाब से आजकल परीक्षाओं में गड़बड़ियाँ हो रही हैं, अगर ऐसा ही चलता रहा तो बच्चे विद्रोह करेंगे ही। फिर कोई भी सरकार हो, क्या फर्क पड़ता है उन्हें? और उन्हें हक है अपने भविष्य के बारे में सोचने का और निर्णय लेने का, अब वक्त आ गया है कि सरकारों को, परीक्षा विभागों को, और बड़े-बड़े संस्थानों को इस बारे में मंथन करना चाहिए। मंथन करने के बाद एक संतुलित और पूरी तरह से निष्पक्ष समाधान देना चाहिए। तभी हम आगे के भविष्य के बारे में कुछ बेहतर सोच सकते हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

    November 25, 2026

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    November 24, 2026

    मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान

    November 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े

    By Khabar WorldNovember 26, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश में बादलों का प्रभाव…

    कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज

    November 26, 2026

    ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े

    November 26, 2026

    कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज

    November 26, 2026

    ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम

    November 25, 2026

    ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान

    November 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.