खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर जिला बस्तर के निर्देशानुसार विकासखण्ड बकावण्ड, बस्तर एवं जगदलपुर नगर निगम के समस्त वार्डों में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु तीन दिवसीय महाअभियान के दौरान विकासखण्ड बस्तर एवं बकावण्ड के ग्राम पंचायतों तथा नगरनिगम जगदलपुर के समस्त वार्डों में शिविर लगाकर छुटे हुए समस्त हितग्राहियों का 18479 आयुष्मान कार्ड बनाया गया। सीएमओ डॉ.आरके चतुर्वेदी ने बताया कि तीन दिवसिय महाभियान के दौरान बस्तर जिले में कुल 18479 हितग्राहियो का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया गया। नगर निगम शहरी क्षेत्र जगदलपुर में सर्वाधिक 8514 कार्ड, बकावण्ड विकासखण्ड में 4050 कार्ड व बस्तर विकासखण्ड में 5915 हितग्राहियो का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया गया।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

